वाह ऋषभ वाह! शरीर घायल कर बना डाला छक्का मारने का अद्भुत रिकॉर्ड, रोहित-सहवाग हो गए पीछे

IND vs AUS: ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट में जबरदस्त बल्लेबाजी का परिचय दिया. उन्होंने अपने शरीर पर काफी गेंदें झेलीं. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले भारतीय होने का गौरव भी प्राप्त कर लिया है. Rishabh Pant Six.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच आज 3 जनवरी से सिडनी में शुरू हुआ. चार मैचों में 2-1 की लीड लेकर ऑस्ट्रेलिया बढ़त बनाए हुए है. भारत ने आखिरी टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव करते हुए रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तानी करने का मौका दिया. बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर नाकाम रही. केवल 72 रन पर ही विराट, शुभमन समेत चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसी समय ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान ऋषभ को तीन बार अपने शरीर पर गेंद की मार झेलनी पड़ी. लेकिन उन्होंने छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.  

ऋषभ पंत 57 रन पर शुभमन का विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने उतरे. उसके बाद उन्होंने 120 रन पर आउट होने तक 40 रन की पारी खेली. 98 गेदों की अपनी इस पारी में पंत ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. इस 1 छक्के की मदद से वे भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 11 वां छक्का लगाकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 10 छक्के लगाए थे. 

टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय

ऋषभ पंत- 11 छक्का

रोहित शर्मा- 10 छक्का

नीतीश कुमार रेड्डी- 8 छक्का

वीरेंद्र सहवाग- 8 छक्का

सचिन तेंदुलकर- 7 छक्का

ऋषभ पंत की जुझारू पारी

ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान काफी धैर्य दिखाया. उन्होंने अपनी इस पारी में चार बार शरीर पर गेंदें झेली. इसी मैदान पर पिछली बार चेतेश्वर पुजारा ने भी 11 बार अपने शरीर पर गेंदें झेल कर मैच बचाया था. पंत को मिचेल स्टार्क की एक गेंद हाथ पर लगी, जिसके बाद उनका खून का थक्का जम जाने के कारण हाथ ही काला हो गया. एक गेंद उनके हेलमेट से जा टकराई, वह भी स्टार्क की ही गेंद थी. हालांकि उसके बाद स्टार्क उनका हाल पूछने गए थे. स्कॉट बोलैंड की एक गेंद उनके पेट में भी जा लगी, जिसके बाद उन्हें फिजियो का सहारा लेना पड़ा. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और जबरदस्त छक्का मारा. 

Virat को मिला किस्मत का साथ, स्मिथ, पोटिंग और लेंगर मानने को तैयार नहीं, थर्ड अंपायर के निर्णय पर उठाया सवाल

संयम भरी पारी खेलने के बाद क्या बोले पंत

पंत ने पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘ इस पारी में विकेट को देखते हुए मैं आक्रामक खेलने की स्थिति में नहीं था. कई बार आपको रक्षात्मक खेलना पड़ता है. कई बार ऐसे मौके थे जब मैं 50 . 50 जोखिम ले सकता था लेकिन मैने नहीं लिया.’’ पंत ने कहा कि वह बतौर बल्लेबाज परिपक्व हो रहे हैं और आक्रामकता और रक्षात्मक खेल के बीच संतुलन बनाना सीख रहे हैं. उन्होंने आगे कहा,‘‘ आप स्वाभाविक बल्लेबाजी करना चाहते हैं लेकिन आक्रामकता और रक्षात्मक खेल में संतुलन बनाना भी सीखते हैं.’’ पंत ने स्वीकार किया कि अच्छा नहीं खेलने पर बल्लेबाज चीजों को उलझा देता है.

अंत में बुमराह का कमाल

ऋषभ और रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम को संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर 48 रन की साझेदारी की. लेकिन ऋषभ की संघर्षपूर्ण पारी के बाद भारतीय टीम की कमर ही टूट गई. उनके आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा भी 95 गेदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय टीम ने 72.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए. हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में जसप्रीत बुमराह ने भी अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्कॉट बोलैंड की तीन गेंदों पर लगातार चौके जड़े और उसके बाद पैट कमिंस की गेंद पर जबरदस्त छक्का ठोक दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने दिन के आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को भी आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 9 रन के स्कोर पर पहला झटका दे दिया. 

वो आखिरी गेंद का सिनेमा, बुमराह ने पहले ‘बालक’ कोंस्टास को आंख दिखाई फिर ख्वाजा को भेजा पवेलियन, सेलीब्रेशन Video

Rohit Sharma ने जो आज किया है…, कप्तान की तारीफ में इरफान पठान ने कही दिल जीतने वाली बात

(न्यूज एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >