IND vs AUS: गुलाबी गेंद का मुकाबला शुरू, कप्तान रोहित की वापसी, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया गुलाबी गेंद का अभ्यास टेस्ट मनुका ओवल, कैनबरा में खेला जा रहा है. इस मैच में कप्तान रोहित और शुभमन गिल की वापसी हो रही है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुलाबी गेंद का अभ्यास मैच मनुका ओवल कैनबरा में शुरू हो गया है. भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हुई है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार गुलाबी गेंद से मैच खेल रही है.

पहला दिन बारिश के कारण धुल जाने के कारण यह मैच 50-50 ओवर का कर दिया गया है. इस मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. यह मैच सुबह 9.10 बजे शुरू हुआ. भारतीय टीम ने इस मैच से पहले 4 बार गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से 3 में उसे जीत मिली है. भारतीय टीम की एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया में ही हुई है. 2020 के एडिलेड टेस्ट में भारत की पूरी टीम मात्र 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी. अब दूसरा टेस्ट भारत को उसी मैदान पर 6 दिसंबर से खेलना है.

इस टेस्ट मैच के नियम हैं विशेष

पिंक टेस्ट से पहले भारत के इस अभ्यास मैच में टीम इंडिया में कप्तान रोहित की वापसी हो गई है. उसके साथ शुभमन गिल भी चोट के बाद वापस आ गए हैं. कैनबरा अभ्यास टेस्ट में कुछ नियम विशेष हैं. यह मैच दोनों टीमों के लिए 50-50 ओवर का होगा. फील्डिंग की सजावट पर कोई प्रतिबंध नहीं है. कोई गेंदबाज कितने भी ओवर फेंक सकता है. फिलहाल इस मैदान पर फिर बारिश होने लगी है. अंतिम समाचार तक ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं. भारत के लिए पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई. ओपनर मैथ्यू रेनेशॉ उनकी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल के हाथों स्लिप में कैच कर लिए गए.

दिन भर का सेशन

पहली पारी: सुबह 9.10 से दोपहर के बाद 12.40 बजे तक                  

                         —-ब्रेक—-

दूसरी पारी: दोपहर के बाद 1.10 बजे से शाम 4.40 बजे तक 

भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश: सैम कोन्स्टास, मैथ्यू रेनशॉ, जेडेन गुडविन, जैक क्लेटन, ओलिवर डेविस, जैक एडवर्ड्स (कप्तान), सैम हार्पर (विकेटकीपर), एडन ओ’कॉनर, हैनो जैकब्स, महली बियर्डमैन, चार्ली एंडरसन, स्कॉट बोलैंड, लॉयड पोप, जैक निस्बेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >