IND vs AUS: शिकार पर उतरे सिराज, लंच तक आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन में

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में भारतीय टीम अपना शिकंजा कसती जा रही है. दिन का पहले सेशन में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिरा दिए हैं.

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम ने जीत की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं. कल के स्कोर 12 रन पर तीन विकेट से आगे बढ़ते हुए आज चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दो और विकेट गंवा दिए हैं. लंच तक ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट पर 104 रन बना सका है. भारत के लिए आज के दोनों विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए.

चौथे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी पारी में केवल 5 रन ही और जोड़े थे कि सिराज ने उस्मान ख्वाजा को चलता कर दिया. ख्वाजा सिराज की गेंद पर जोरदार शॉट मारना चाह रहे थे, लेकिन गेंद ने उनके बैट के ऊपरी हिस्से को छुआ और सीधे खड़े आसमान की सैर पर चल पड़ी. ऋषभ पंत ने लंबी दौड़ लगाकर गेंद को कैच कर लिया और उस्मान को पवेलियन लौटना पड़ा.

सिराज के आगे परेशान स्मिथ

ख्वाजा के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने कंगारू पारी को संभालने का प्रयास किया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की. स्मिथ की अपेक्षा ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों के आगे ज्यादा सहज नजर आ रहे थे. स्मिथ को हर्षित राणा की एक गेंद पेट पर भी लग गई, जिसके कारण वे मैदान पर लेट गए. स्मिथ आउट होने से पहले सिराज की गेंदों पर परेशान दिखे. पहली गेंद पर उसकी गति और उछाल से आश्चर्यचकित हुए स्मिथ दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. 

सिराज ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में के 3 विकेट ले चुके हैं. कप्तान बुमराह ने कल जिस गेंदबाजी की नींव रखी थी टीम इंडिया चौथे दिन उसी पर आगे बढ़ती दिख रही है. भारत को जीत के लिए 5 विकेट की जरूरत है. जबकि ऑस्ट्रेलिया को अब भी 406 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाना है. ऑस्ट्रेलिया की एकमात्र बड़ी उम्मीद ट्रेविस हेड से होगी, वैसे भी हेड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है. फिलहाल ट्रेविस अभी 71 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ मिचेल मार्श 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं.   

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >