IND vs AUS: कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी, इमरान खान पर नजर, पैट कमिंस ने रोहित को आउट कर बनाया गजब का रिकॉर्ड

IND vs AUS, Pat Cummins Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट गाबा में खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर नहीं चले. पैट कमिंस (Pat Cummins) ने उन्हें आउट कर एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है.

IND vs AUS, Pat Cummins Record: कप्तान रोहित शर्मा अपने फॉर्म को लेकर अब काफी मुश्किल में हैं. लगातार 12 पारियों में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है. यहां तक कि इन पारियों में वे केवल एक बार पचास रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में भी रोहित शर्मा केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए. पैट कमिंस ने इस मैच में रोहित को आउट कर एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है. 

ब्रिसबेन टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया. वे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने. इस मैच में रोहित को आउट करते ही कमिंस कप्तान के तौर पर विरोधी कप्तान को सबसे ज्यादा बार आउट करने में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने रोहित को टेस्ट क्रिकेट में चार बार आउट किया है, इसके साथ उन्होंने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. कपिल देव ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड को 4 बार आउट किया था. इस सूची में इमरान खान और टेड डेक्सटर सबसे आगे हैं, उन्होंने विरोधी कप्तानों को 5-5 बार आउट किया है.

टेस्ट में सबसे ज्यादा बार विपक्षी कप्तान को आउट करने वाले कप्तान

टेड डेक्सटर को रिची बेनॉड 5 बार

सुनील गावस्कर को इमरान खान 5 बार

गुलाबराय रामचंद को रिची बेनॉड 4 बार

क्लाइव लॉयड को कपिल देव 4 बार

पीटर मे को रिची बेनॉड 4 बार

रोहित शर्मा को पैट कमिंस 4 बार

पैट कमिंस अब तक रोहित शर्मा को टेस्ट मैचों में 7 बार आउट कर चुके हैं. रोहित शर्मा टेस्ट मैचों में लगातार अपनी बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले 6 टेस्ट की 12 पारियों में केवल 142 रन बनाए हैं. पिछले 22 महीनों में भी रोहित केवल एक शतक लगा पाए हैं. ऐसे में अब उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी काफी सवाल उठने लगे हैं. वनडे क्रिकेट में तीन-तीन दोहरा शतक बनाने वाले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 41.54 की औसत से 65 मैचों में 4279 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम 12 शतक और 18 फिफ्टी दर्ज हैं.  

IND vs AUS: गोली की स्पीड से कूदे स्मिथ और धर दबोची गेंद, केएल राहुल भी हुए हैरान, देखें Video  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >