IND vs AUS: फ्लावर नहीं फायर है जस्सी! बुमराह ने जड़ा तूफानी सिक्सर, Google करते नजर आए पैट कमिंस

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी में भी अपना जलवा दिखाते हुए पैट कमिंस की गेंद पर लंबा छक्का लगाया.

IND vs AUS: अभी कल 16 दिसंबर को ही जसप्रीत की बैटिंग स्किल को लेकर सवाल किया गया और आज ही उन्होंने अपना जलवा दिखा दिया है. बुमराह ने तेज गेंदबाज कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर घूमकर ऐसा छक्का मारा कि जिसने भी देखा हैरान रह गया. पैट कमिंस भी बुमराह के शॉट पर मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए. उनके छक्के बाद कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा, “जसप्रीत इस क्लिप को लंबे समय तक अपने साथ रखेंगे, आप मुझे शॉर्ट गेंद फेंकेंगे मैं आपको बॉउंड्री के बाहर भेजूंगा.”

भारतीय पारी के 68वें ओवर की पहली गेंद पैट कमिंस ने बुमराह को शॉर्ट पिच गेंद फेंकी. बुमराह ने बिना मौका गंवाए सिर के ऊपर की गेंद पर पुल शॉट मारा. गेंद लांग लेग बाउंड्री के बाहर छह रन के लिए चली गई. बुमराह के इस छक्के के बाद सोशल मीडिया पर लोग भारत के टॉप ऑर्डर को उनसे सीखने की सलाह देने लग गए. किसी ने लिखा बुमराह से पंगा नहीं.  

आपको गूगल करना चाहिए

तीसरे दिन स्टंप के बाद एक रिपोर्टर ने जसप्रीत बुमराह से पूछा, “हाय, जसप्रीत. बल्लेबाजी के बारे में आपका क्या आकलन है? बुमराह ने कहा, “यह एक दिलचस्प सवाल है. लेकिन, आप मेरी बल्लेबाजी क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं. आपको गूगल का इस्तेमाल करके देखना चाहिए कि टेस्ट के एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन किसने बनाए हैं.” आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा 35 रन बनाने का रिकॉर्ड है. यह उन्होंने 2022 में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बर्मिंघम में लगाया था.

तीसरे टेस्ट में भारत ने केएल राहुल के पचासे और जडेजा के शानदार 77 रनों की बदौलत अपना स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है. बारिश के कारण लगातार हो रहे व्यवधान के बावजूद टीम इंडिया फॉलोऑन को टालने में सफल रही. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले 10वें विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने 39 रन की साझेदारी करके भारत का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन पहुंचा दिया.  

कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी, इमरान खान पर नजर, पैट कमिंस ने रोहित को आउट कर बनाया गजब का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >