IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने चलाया जादू, पांच विकेट लेकर बना डाले कई रिकॉर्ड

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर एक साल में अपने 71 विकेट पूरे किए. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए. Jasprit Bumrah Records.

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का साल 2024 में शानदार जलवा देखने को मिला. एक ओर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट हासिल किए तो दूसरी ओर जबरदस्त रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने एक साल में अपने कैरियर में सबसे ज्यादा विकेट भी अर्जित किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ट्रेविस हेड का विकेट लेते ही टेस्ट मैचों सबसे कम स्ट्राइक रेट के साथ सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए. चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट भी हासिल किए, इसके साथ ही उन्होंने SENA देशों में किसी एशियाई की तरफ से सबसे ज्यादा बार एक ही पारी में 5 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजी बन गए हैं.

जसप्रीत बुमराह ने इस साल अपने कैरियर के एक कैलेंडर इयर में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल कर लिए हैं. उन्होंने यह साल 13 मैचों में 71 विकेट लेकर समाप्त किया. इसके अलावा  बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में किसी भी गेंदबाज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्हें तीसरे नंबर पर धकेल दिया है. इस सीरज में बुमराह ने अब तक 30 विकेट हासिल किए हैं. एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम पर है, उन्होंने 2001-01 के सीरीज में 32 विकेट लिए थे. 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

हरभजन सिंह- 32 विकेट 

जसप्रीत बुमराह- 30 विकेट

रविचंद्रन अश्विन- 29 विकेट

बेन हिलफ़ेनहास- 27 विकेट

अनिल कुंबले- 27 विकेट 

एमसीजी पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बुमराह की तूती बोलती है. उन्होंने इस मैदान पर दो पांच विकेट हॉल के साथ 24 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत केवल 14.66 रहा है. मात्र 2.68 की इकॉनमी के साथ बुमराह ने इस मैदान पर 6/33, 3/53, 4/56, 2/54 और चौथे टेस्ट के इस मैच की पहली पारी में 4/99 और दूसरी पारी में 57 रन देकर 5 विकेट लिए. वे इस रिकॉर्ड के साथ इस मैदान पर विदेशी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वैसे इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के सिडनी बार्नेस के नाम पर है. उन्होंने इस मैदान पर 5 मैचों में हासिल किए थे.

“बुमराह के पीछे मत छुपो”, रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा की टीम के साथ चैट को किया डिकोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >