IND vs AUS: कमेंटेटर की जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी, सोशल मीडिया पर उबाल, विवाद के बाद मांगी माफी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह पर कमेंटेटर ईशा गुहा ने नस्लीय टिप्पणी की. इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो गया. अब ईशा ने उस पर माफी मांग ली है.

IND vs AUS, Isa Guha Comment: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैच के दूसरे दिन 5 विकेट हासिल किए. लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कमेंटेटर ईशा गुहा की जुबान फिसल गई. उन्होंने ऐसी नस्लीय टिप्पणी कर दी कि सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो गया.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली और इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर ईशा गुहा मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे थे. दूसरे दिन बुमराह ने शुरुआत में ही दो विकेट जल्द निकाल दिए. नाथन मैक्सवीनी का विकेट गिरने के बाद ब्रेट ली ने कहा आज बुमराह ने 4 रन देकर ही 2 विकेट निकाल दिए हैं, यही तो वह प्रदर्शन है, जिसकी आप अपने पूर्व कप्तान से उम्मीद करते हैं. इसके बाद ईशा गुहा ने जवाब देते हुए कहा, “Most Valuable Primate” (सबसे मूल्यवान नरबंदर). ईशा की टिप्पणी में प्रिमेट शब्द से सोशल मीडिया पर उबाल आ गया.    

विवाद के बाद ईशा ने मांगी माफी

ईशा की इस टिप्पणी के बाद लोगों को 2008 के ‘मंकीगेट’ विवाद की याद आ गई. उस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने हरभजन सिंह पर कथित तौर पर उन्हें “बंदर” कहने का आरोप लगाया था. हालांकि ईशा ने तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि रविवार को उन्होंने कमेंट्री के दौरान एक शब्द कहा जिसके कई मायने होते हैं. सबसे पहले वे माफी मांगती हैं. अगर उन्होंने कुछ भी गलत कहा जिससे किसी को भी ठेस पहुंची तो वे इसके लिए माफी चाहती हैं. वे सभी का सम्मान करती हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर आप  पूरी कमेंट्री की ट्रांसक्रिप्ट सुनेंगे तो पाएंगे वे भारत के महान खिलाड़ियों की तारीफ कर रही थीं. मैं समानता में विश्वास रखती हैं और बुमराह की सफलता और एचीवमेंट की बात कर रही थी. उन्होंने इसके लिए शायद सही शब्द का उपयोग नहीं किया जिसके लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं.

गाबा टेस्ट में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए. भारतीय बल्लेबाजों से इस मैच में अपने 2021 के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद थी, लेकिन भारत का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली मात्र 22 रन पर ही पवेलियन लौट चुके हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >