Virat से सब डरते हैं…राहुल द्रविड़ होते तो, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने गंभीर को ये करने की दी सलाह

IND vs AUS: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय टीम प्रबंधन पर विराट कोहली (Virat Kohli) से डरने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि इस मौके पर राहुल द्रविड़ की याद आएगी. साथ ही उन्होंने गौतम गंभीर को सिडनी टेस्ट के लिए सलाह दी है.

IND vs AUS: भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लगातार फेल होने के बाद टीम इंडिया की बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. इस सीरीज में विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं. इस सीरीज से पहले उन्होंने 13 मैचों 1352 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन भी इस बात की गवाही देते हैं, कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मैदान काफी पसंद आते हैं. लेकिन 2024-25 की इस सीरीज में विराट का बल्ला पूरी तरह नाकाम रहा है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने गौतम गंभीर की अगुवाई वाली भारतीय टीम प्रबंधन पर विराट कोहली (Virat Kohli) से डरने का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्य कोच से कहा कि वे पूर्व भारतीय कप्तान को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए निचले क्रम में उतारने पर विचार करें.

गंभीर को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना चाहिए

विराट कोहली ने 2021 से 35 टेस्ट मैचों में केवल 3 शतक लगा पाए हैं. नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी खराब फॉर्म के बाद कोहली ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़कर वापसी की थी. इससे 36 वर्षीय विराट को ऑस्ट्रेलिया के अपने संभावित अंतिम दौरे में वापसी की उम्मीद जगी थी, लेकिन कोहली ने तीन टेस्ट मैचों की अगली पांच पारियों में 7, 11, 3, 36 और 5 रन बनाए. विराट इस सीरीज की 7 पारियों में से 6 बार ऑफ स्टंप की गेंदों पर विकेट के पीछे आउट हुए हैं. बासित अली का कहना है कि गंभीर को सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना चाहिए.

विराट से सब डरते हैं

बासित ने सलाह दी कि कोहली को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और फॉर्म में चल रहे नीतीश कुमार रेड्डी को 4 नंबर पर उतारना चाहिए. बासित ने कहा, “अब टीम को नीतीश को चौथे नंबर पर और विराट कोहली को पांचवें नंबर पर लाना चाहिए, क्योंकि वह चौथे नंबर पर रन नहीं बना पा रहे हैं. वह एक ही शॉट पर आउट हो रहे हैं.” बासित ने आगे कहा, “परफॉर्म नहीं हो रहा तो अपना नंबर तो नीचे करो ना. रोहित ऊपर नीचे कर रहा है, विराट का कोई नहीं सोच रहा, क्योंकि डरते हैं ना सब. जून में रिटायर हुए पूर्व कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ करत हुए बासित अली ने कहा, अगर राहुल द्रविड़ कोच बने रहते तो कोहली को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतारने का काम आसान हो सकता था. उन्होंने कहा, ” मेरा ख्याल है द्रविड़ की याद आएगी.”

सिडनी में नए साल का जश्न, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के साथ क्रूज पर सेलीब्रेशन करते नजर आए साथी खिलाड़ी 

3 दिसंबर से शुरू होगा पांचवां टेस्ट मैच

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तरह कोहली का भी इस साल टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. इस सीरीज के तीन मैचों की पांच पारियों में रोहित ने केवल 31 रन बनाए हैं. उनकी पारियां 3, 6, 10, 3 और अंतिम मैच में 9 रन. उन्होंने अंतिम टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया था, लेकिन वे यहां भी फेल रहे. इस सीरीज का आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार 5 बजे सुबह शुरू होगा. इस मैच में टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए जीत जरूरी होगी.  

अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की कमी नहीं खलती, IPL 2025 से पहले बोले धोनी, पीआर और फिटनेस को लेकर भी दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया का WTC फाइनल का रास्ता ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि भारत में धूमिल हुआ, जानें कैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >