IND vs AUS: बुमराह ने दिखाया कमाल, भारत को दिलाई दोहरी सफलता

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन महत्वपूर्ण होने वाला है. एक ओर भारत जल्द से जल्द विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करना चाहेगा वहीं ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर कर एक बड़ी लीड लेना चाहेगा.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने कल अपनी पारी में 33 ओवर में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए. उस्मान ख्वाजा 13 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर सिराज को कैच थमा बैठे. वहीं अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे नाथन मैक्सवीनी ने एक जीवनदान मिलने के बाद मार्नस लाबुशेन के साथ 62 रन की साझेदारी की. भारत को दूसरे दिन जल्द से जल्द विकेट की तलाश पूरी हुई, अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने नाथन मैक्स्वीनी को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया ने ताजा समाचार तक दूसरे दिन 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 5 रन जोड़कर 91 रन पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया.

मैक्स्वीनी के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे स्टीव स्मिथ भी बुमराह के आगे नहीं चल सके. स्टीव स्मिथ विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए. जसप्रीत की अंदर आती हुई गुडलेंथ बॉल को स्मिथ लेग साइड में मारना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई विकेट के पीछे गई और ऋषभ पंत ने डाइव मारकर गेंद को कैच करने में कोई गलती नहीं की. स्मिथ केवल 2 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया ने अब 103 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए है.

भारतीय पारी एडिलेड में फिर नहीं चल सकी

दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर गुलाबी गेंद के आगे ढह गई. भारत के पिछले मैच के शतकवीर यशस्वी जायसवाल तो मैच की पहली ही गेंद चलते बने. उनके बाद भले ही गिल और केएल राहुल ने पारी को कुछ संभालने की कोशिश की, लेकिन 69 रन की साझेदारी करके केएल आउट हो गए. भारत के दोनों अनुभवी स्टार बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर नाकाम रहे. लेकर से भरपूर स्किड करती गुलाबी गेंद के आगे कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सका. 

नीतीश कुमार रेड्डी ने तीन चौके और तीन छक्के के साथ जरूरी 42 रन की पारी खेलकर भारत को 180 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. लेकिन स्टार्क की तेज और हवा में घूमती गेंदों का भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. स्टार्क ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट लिए. पैट कमिंस और इस मैच में जोश हेजलवुड की जगह शामिल किए गए स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लिए. 

भारत कर सकता है वापसी

भारत ने एडिलेड के इस मैदान पर अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उसे केवल 2 में जीत मिली है. गुलाबी गेंद से भारत के सबसे सफल गेंदबाज रवि अश्विन इस मैच में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. जसप्रीत बुमराह भी अपनी पूरी लय में हैं और उनकी अगुवाई में सिराज और हर्षित राणा भी अपना दम��म दिखाते हैं तो भारत दूसरे दिन जल्द से जल्द विकेट निकाल सकता है. नई गेंद का इस्तेमाल कर पहले दिन पिछड़ने के बाद भारत इस मैच में जरूर वापसी करना चाहेगा. भारत के सहायक गेंदबाजी कोच रेयान टेन डोशेट ने भी भारतीय टीम के इस मैच में वापसी की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि अगर भारत जल्दी विकेट निकाल लेगा तो हम गेम में वापस आ सकते हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >