IND vs AUS: ‘खुद उठा लो’,  गेंद को जमीन पर गिराकर Akash Deep ने ट्रेविस हेड को दिखाया ठेंगा

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के दौरान नाथन लियोन की गेंद आकाशदीप के पैड में फंस गई, जिसे लौटाने की बजाय उन्होंने जमीन पर गिरा दिया.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में कई मजेदार वाकये हुए. मैच के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस की गेंद पर घूमकर जबरदस्त छक्का लगाया तो फॉलोऑन पार करने के बाद आकाशदीप ने भी लंबा छक्का जड़ दिया. भारतीय बल्लेबाजों की गाबा के मैदान पर संघर्षपूर्ण और जुझारू पारी की बदौलत फॉलोऑन के मुहाने पर खड़ी टीम इंडिया ने अंतिम विकेट के लिए दोनों तेज गेंदबाजों के बीच हुई साझेदारी की बदौलत टाल दिया. आज पांचवें दिन बुधवार को मैच की शुरुआत हुई तो Akash Deep नाथन लियोन की गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह उनके पैड में जा घुसी. जिसे वापस करने की बजाय उन्होंने गेंद को जमीन पर ही गिरा दिया.

ऑस्ट्रेलिया पांचवें दिन जल्द से जल्द विकेट हासिल करना चाह रहा था. कप्तान पैट कमिंस ने दिन का तीसरा ओवर नाथन लियोन को सौंपा. लियोन की पहली गेंद पर आकाशदीप ने कट करने का प्रयास किया लेकिन गेंद की टर्न और बाउंस से मात खाए बल्लेबाज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने कैच की अपील की, जिसे खारिज कर दिया गया. इसी ओवर की अगली गेंद पर आकाशदीप ने फिर रोकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके पैड पर जा टिकी, जिसे उन्हें खुद निकालना पड़ा. ट्रेविस हेड ने गेंद को हाथ बढ़ाकर मांगना चाहा, लेकिन आकाशदीप ने उन्हें देने की बजाय गेंद को जमीन पर गिरा दिया. यह बात ट्रेविस को अच्छी नहीं लगी और वे थोड़ा नाराज-से दिखे. आकाशदीप ने भी तुरंत सॉरी-सॉरी कहकर माफी मांग ली, जिसके बाद ट्रेविस भी हल्का-सा मुस्कुराए. आकाशदीप के इस लहजे पर कमेंटेटर भी हंसते नजर आए.

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने पांचवें दिन अपने कल के स्कोर 252 रन में केवल 8 रन का इजाफा किया. आकाशदीप ने जुझारू लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए बुमराह के साथ मिलकर भारत को फॉलोऑन से बचाया. दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की. आकाशदीप 31 रन बनाकर ट्रेविस हेड की गेंद पर स्टंप आउट हुए, हालांकि रिप्ले में उनका पैर क्रीज लाइन के अंदर दिखाई दे रहा था, लेकिन वे पवेलियन की तरफ बढ़ चुके थे. बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए, जिसके बाद उसे पहली पारी में 185 रन की लीड मिली है.

केएल राहुल ने क्रिकेट जगत को चौंकाया, पुजारा और इरफान पठान ने की जमकर तारीफ

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 56 साल पुराना रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >