पांचवें टेस्ट से पहले भारत को लगा झटका, चोट के कारण टीम से बाहर हुआ तेज गेंदबाज

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया कल 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उतरेंगी. भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट से पहले अपनी टीम में बदलाव करते हुए आकाशदीप को बाहर रखने की घोषणा की है. कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच कल 3 जनवरी से खेला जाना है. सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारत को झटका लगा है. तेज गेंदबाज आकाशदीप को कमर में दर्द के कारण आखिरी मैच से बाहर कर दिया गया है. कोच गौतम गंभीर ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेस में इस बात की सूचना दी. हालांकि उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा, इस बात की पुष्टि गंभीर ने नहीं की. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की घोषणा टॉस के बाद की जाएगी.  

अधिक गेंदबाजी बनी दर्द का कारण

आकाशदीप को पिछले दो टेस्ट मैचों में मौका मिला था. उन्होंने ब्रिसबेन और मेलबर्न में अब तक दो टेस्ट में पांच विकेट लिए हैं. हालांकि वे थोड़ा बदकिस्मत रहे क्योंकि दोनों मैचों के दौरान उनकी गेंदबाजी के दौरान कई कैच छूट गए. 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दो टेस्ट मैचों में कुल 87.5 ओवर गेंदबाजी की. बहुत संभव है कि इस वजह से उन्हें यह परेशानी उठानी पड़ी है. गौतम गंभीर ने सिडनी में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आकाश दीप कमर की समस्या के कारण बाहर हैं.” आस्ट्रेलिया के कठोर मैदानों पर तेज गेंदबाजों के घुटने, टखने और पीठ की समस्याएं हो सकती हैं.

हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है मौका

आकाशदीप की जगह टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा, इस बात पर कोई स्पष्ट सूचना नहीं है. लेकिन हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए एक और तेज गेंदबाज की जरूरत जरूर होगी. हर्षित राणा ने इसी सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पहले दो मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला था. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनौपचारिक मैचों में शिरकत की थी. 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैचों की सीरीज में चार मैच हो चुके हैं. भारत पहला मैच जीतने के बाद सीरीज में 1-2 से पीछे है. ट्रॉफी पर लगातार पांचवीं बार अपना कब्जा जमाने के लिए उसे पांचवां और अंतिम मैच जीतना जरूरी है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर कल 3 जनवरी से खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार 5 बजे शुरू होगा. भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के लिए भी बचे इस एकमात्र में जीत दर्ज करनी होगी.

सिडनी टेस्ट पर आई बड़ी खबर, क्यूरेटर ने बताया कैसा रहेगा पिच का मिजाज

पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव, मार्श की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >