IND vs AUS, 1st Test: 75 रन के अंदर आधे से ज्यादा टीम पवेलियन में, ऑस्ट्रेलिया में भी घर वाला हाल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का पहला मैच पर्थ (Perth Test) में शुरू हो गया है. भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह कप्तान न टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला भारतीय बल्लेबाजों को रास नहीं आया और उनका घर वाला प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में भी जारी है. भारतीय टीम ने 73 रन पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं.

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच आज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. भारतीय कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने लकी चार्म रहे टॉस को जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी के सितारे अब भी गर्दिश में ही नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम के शीर्ष 6 खिलाड़ी 75 से कम के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं. घास भरी पिच पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. 

टीम की ओपनिंग करने के लिए अनुभवी केएल राहुल और युवा यशस्वी उतरे. लेकिन यशस्वी मिचेल स्टार्क के दूसरे ही ओवर में ही स्लिप में कैच थमा बैठे. शुभमन गिल की जगह मौका पाए देवदत्त पडिक्कल ने थम कर बल्लेबाजी करनी चाही, लेकिन 23 गेंद में वे भी कुछ खास नहीं कर पाए और बिना स्कोर किए चलते बने. पर्थ की इस पिच पर स्टार विराट कोहली बैटिंग करने आए तो लगा कि टीम यहां से संभल जाएगी, लेकिन लगता है विराट अभी अपने खराब फॉर्म से अब तक नहीं उबर पाए हैं. विराट भी मात्र 5 रन बनाकर हेडलवुड की गेंद पर कट करने के प्रयास में उस्मान ख्वाजा को स्लिप में कैच थमा बैठे.

एक छोर को थामे केएल राहुल जरूर टिकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन टीम के 47 रन के कुल स्कोर पर वे भी 26 रन बनाकर आउट हो गए. डेब्यू स्टार ध्रुव जुरेल ने 20 गेंद पर 11 रन बनाकर ऋषभ का साथ देने की कोशिश की लेकिन वे भी अपना पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए. अनुभवी रवींद्र जडेजा और रवि अश्विन की जगह मौका पाए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर मिचेल मार्श का शिकार बने. फिलहाल ऋषभ और इस मैच में अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं. ऋषभ 36 तो नीतीश 26 रन बनाकर सातवें विकेट की साझेदारी कर रहे हैं. भारतीय टीम 43 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन बना चुकी है.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >