वैभव हुए फ्लॉप तो आयुष म्हात्रे ने जड़ा शतक, टेस्ट मैच में भी टी20 वाले गुण, टीम इंडिया एक ही दिन में जड़े 450 रन

IND U19 vs ENG U19 1st Test: भारत और इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के बीच पहला यूथ टेस्ट मैच खेला शनिवार से शुरू हुआ. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप रहे, लेकिन उनकी कमी महसूस नहीं हुई. कप्तान आयुष म्हात्रे ने शतक जड़ा और टीम इंडिया का स्कोर 450 तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया.

IND U19 vs ENG U19 1st Test: यूथ ओडीआई में धुआंधार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अंडर-19 के बल्लेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने सफेद गेंद के प्रारूप में अपनी खराब फॉर्म से उबरते हुए शानदार शतक जड़ा जिससे भारत अंडर-19 टीम शनिवार को पहले ‘युवा टेस्ट’ के शुरुआती दिन इंग्लैंड के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है. भारत अंडर-19 ने दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 450 बना लिए.

भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. मौल्यराजसिंह चावड़ा भी जल्दी आउट हो गए. उन्होंने 8 गेंदों में 11 रन बनाए. हालांकि इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपना जलवा दिखाया. आयुष महात्रे ने शानदार 102 रन की शतकीय पारी खेली. उन्होंने संयम और आक्रामकता का अच्छा संतुलन दिखाया. उनके आउट होने के बाद विहान ने 67 रन की उपयोगी पारी खेली. उन्होंने विहान मल्होत्रा (67) के साथ दूसरे विकेट के लिए 173 रन जोड़े.

शतक से चूके लेकिन की धुआंधार बल्लेबाजी

टीम के विकेटकीपर और उप-कप्तान अभिज्ञान कुंडू भी शानदार फॉर्म में दिखे. उन्होंने 95 गेंदों पर 90 रन बनाए, लेकिन शतक से चूक गए. राहुल कुमार ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 85 रन ठोके और वे भी शतक से चूक गए. उनकी पारी में 1 छक्का और 14 चौके शामिल थे. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 27.4 ओवर में 179 रन जोड़े. इस जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 400 रन के करीब पहुंचाया.

दिन के अंत में इंडिया मजबूत स्थिति में

दिन का खेल खत्म होने तक अंबरिश 31 रन और हेनिल पटेल 6 रन बनाकर नाबाद लौटे.  इंग्लैंड की ओर से एलेक्स ग्रीन, जैक होम और आर्ची वॉन ने 2-2 विकेट लिए. इंग्लैंड के लिए माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से म्हात्रे सहित दो विकेट लिए. उनके खिलाफ हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने 17 ओवर में 108 रन बटोरे. राल्फी अल्बर्ट को भी एक सफलता मिली. पहले दिन के अंत में भारत ने खुद को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है. कप्तान और मध्यक्रम की पारियों ने टीम की नींव मजबूत की.

सुपरवूमन! राधा यादव की हवा में गोताखोरी, उड़कर लिया हैरान करने वाला कैच, देखें वीडियो

‘फॉर्मूला रेसिंग वाली ट्रेनिंग ली है’, केएल राहुल ने खोला राज, जानें आखिर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी थी

ऑनर्स बोर्ड पर नाम के चक्कर में हो गई पंत की कुर्बानी! केएल राहुल ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >