Ind A vs Aus A: दीवाली के दिन भारत ए की पहली पारी फुस्स, कप्तान का खाता तक नहीं खुला

Ind A vs Aus A: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच आज से पहले अभ्यास मैच का आगाज हुआ. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की अगुआई कर रहे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खाता तक नहीं खुला. पूरी टीम सस्ते में निपट गई. ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

Ind A vs Aus A: ग्रेट बैरियर रीफ एरेना, मैके में चल रहे चार दिनी टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय पारी पूरी तरह नाकाम रही. भारत ए की पूरी टीम 47.4 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर टीम इंडिया ए की पारी को तबाह कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ए के ब्रेडन डोगाट ने 11 ओवर में 6 मेडन फेंकते हुए 15 रन देकर 6 विकेट लिए. भारतीय पारी में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपना खाता भी नहीं खोल पाए और दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. भारतीय सीनियर टीम में शामिल आलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी शून्य के स्कोर पर आउट हुए. देवदत्त पडिक्कल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 21 और नवदीप सैनी ने 23 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका. भारत के तीन बल्लेबाज जीरो के स्कोर पर चलते बने. ऑस्ट्रेलिया ए के लिए ब्रेडन डोगाट ने 11 ओवर में 6 मेडन फेंकते हुए 15 रन देकर 6 विकेट लिए.

भारतीय पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया ए भी पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर झटका लग गया. ओपनर सैंम कोंटास मुकेश कुमार की गेंद पर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया के कैमरून बेनक्रॉफ्ट भी शून्य पर आउट हुए. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नाथन मेकस्वीनी 29 रन बनाकर कूपर कोनोली के साथ पिच पर मोर्चा संभाले हुए हैं और कंगारू टीम ने चार विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं. मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए.

भारत ए टीम को इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए के साथ दो अभ्यास मैच खेलने हैं और भारत की सीनियर टीम के साथ भी एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेलना है. भारत ए टीम का यह मैच आज 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा. दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 7-10 नवंबर तक चलेगा. भारतीय टीम का आपसी मुकाबला 15-17 नवंबर तक वाका मैदान पर्थ पर होगा. 

यह भी पढ़ें: Ben Stokes: इंग्लैंड के कप्तान के घर चोरी, ट्वीट करके दिखाई तसवीर

दोनों ए टीमों की प्लेइंग XI:

भारत ए: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, बी. इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार

ऑस्ट्रेलिया ए: नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), सैम कोन्स्टास, मार्कस हैरिस, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, ब्यू वेबस्टर, कूपर कोनोली, जोश फिलिप (विकेटकीपर), फर्गस ओ’नील, टॉड मर्फी, ब्रेंडन डोगेट, जॉर्डन बकिंघम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >