रैना की नजर में जडेजा, कोहली नहीं, ये भारतीय क्रिकेटर है सबसे शानदार फील्डर

सुरेश रैना की राय में अजिंक्य रहाणे सबसे शानदार फील्डर हैं

कई दिग्गजों की राय में रवींद्र जडेजा आज के दौर के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक है. लेकिन भारत के खिलाड़ी सुरेश रैना की राय इससे अलग है. उनकी नजर में जडेजा नहीं बल्कि भारत के टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं. स्पोर्ट्स स्क्रीन से बात करते हुए उन्होंने रहाणे को भारत के टॉप फील्डर की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है. उन्होंने कहा कि जब वो फील्डिंग करते हैं तो उनकी स्थिति मुझे अच्छी लगती है. उनके शरीर के अंदर गजब की शक्ति है जो किसी भी दिशा में मूव कर लेती है.

ये बात बाकी खिलाड़ियों में नहीं है वो स्लिप के बहुत ही शानदार फील्डर हैं. आप देखेंगे कि स्लिप में खड़े रहने वाले खिलाड़ी और बल्लेबाज के बीच में ज्यादा दूरी नहीं होती है. लेकिन वो बल्लेबाज की चाल को तुरंत ही समझ जाते हैं वह प्रैक्टिस इस तरह से करते हैं जैसे कि सबकुछ बहुत आसान लगे.

भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में 65 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 81 कैच लिए हैं. जबकि 90 वनडे मैच खेलने वाले रहाणे के नाम इस फॉर्मेट में कुल 48 कैच हैं.

रैना खुद ही भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक हैं वो आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने की सूची में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 192 आईपीएल मैचों 102 कैच लपके हैं. आईपीएल के इतिहास में रैना अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम 100 या उससे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड दर्ज है. हाल ही में रैना ने 2015 वर्ल्ड कप के मैचों का जिक्र करते हुए कहा था कि किस तरह धौनी ने मुझे पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग करने भेज दिया था. उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने उनको पांचवें की जगह चौथे नंबर पर खेलने के लिए कहा था. इस मैच में उन्होंने 56 गेंद पर 74 रन बनाए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >