ICC World Cup Record: ये पांच रिकाॅर्ड जिनका विश्वकप में टूटना है मुश्किल, जानिए किनके नाम है दर्ज…

विश्वकप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैग्रा के नाम दर्ज है. उन्होंने 39 मैच खेलकर 71 विकेट लिए हैं. यह रिकाॅर्ड तोड़ना इसलिए मुश्किल है क्योंकि इस लिस्ट में टाॅप फाइव में जितने खिलाड़ी दिख रहे हैं वे अब क्रिकेट जगत से संन्यास ले चुके हैं.

ICC World Cup 2023 : आईसीसी विश्वकप 2023 की शुरुआत पांच अक्टूबर को होने वाली है. 19 नवंबर को विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. क्रिकेट को लेकर भारतीय उपमहाद्वीप में जो दीवानगी है, उसे देखते हुए यह विश्वकप बहुत ही खास है क्योंकि भारत इस विश्वकप की मेजबानी कर रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस विश्वकप को हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी और टीम को प्रमुख दावेदार माना भी जा रहा है. क्रिकेट फैंस आज क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहना चाहते हैं, उनकी दीवानगी को देखते हुए हम उन्हें कुछ अहम जानकारी देना चाहते हैं, क्योंकि विश्वकप में कई रिकाॅर्ड बनेंगे और कई टूटेंगे भी. लेकिन यहां हम उन रिकाॅर्ड्‌स की चर्चा कर रहे हैं, जिनके टूटने की संभावना बहुत कम है-

सबसे अधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड

विश्वकप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैग्रा के नाम दर्ज है. उन्होंने 39 मैच खेलकर 71 विकेट लिए हैं. यह रिकाॅर्ड तोड़ना इसलिए मुश्किल है क्योंकि इस लिस्ट में टाॅप फाइव में जितने खिलाड़ी दिख रहे हैं वे अब क्रिकेट जगत से संन्यास ले चुके हैं. दूसरे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन हैं, उन्होंने 40 मैच खेलकर 68 विकेट लिए हैं. तीसरे स्थान पर श्रीलंका के मलिंगा है उन्होंने 29 मैच खेल कर 56 विकेट लिये हैं. चौथे नंबर पर पाकिस्तान के वसीम अकरम हैं जिन्होंने 38 मैच खेलकर 55 विकेट लिये हैं. पांचवें नंबर पर आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टाॅर्क हैं, जो इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं, क्योंकि वे अभी क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उनके लिए भी यह रिकाॅर्ड तोड़ना सहज नहीं है क्योंकि उन्होंने अबतक 18 मैच खेल कर 49 विकेट लिए हैं. यानी कि अगर उन्हें सबसे अधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड बनाना है तो 23 विकेट इस विश्वकप में लेने होंगे.

सबसे अधिक रन बनाने का रिकाॅर्ड

विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकाॅर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने विश्वकप में 45 मैच खेलकर 2278 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं उन्होंने 46 मैच खेल कर 1743 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा है, जिन्होंने 37 मैच खेल कर 1532 रन बनाए हैं. चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: ब्रायन लारा और एवी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 34 मैच खेल कर 1225 रन और 23 मैच में 1207 रन बनाएं हैं. इस सूची में जितने भी नाम अभी तक दिख रहे हैं सभी अब क्रिकेट का अतीत हैं, यानी सब के सब संन्यास ले चुके हैं. भारत के विराट कोहली कई मायनों में सचिन के आसपास दिखते हैं, लेकिन विश्वकप में उनका अभी जो रिकाॅर्ड है वो 26 मैच में 1030 रन है. इस परिस्थिति में अगर वो बहुत ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हैं तभी इस रिकाॅर्ड के आसपास नजर आ सकते हैं.

एक विश्वकप में लगातार बनाया चार शतक का रिकाॅर्ड

श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर कुमार संगकारा ने 2015 के विश्वकप में लगातार चार शतक बनाए थे. श्रीलंका ने 2015 का विश्वकप अपनी बैटिंग की वजह से ही जीता था और क्रिकेट जगत में बैटिंग के पैटर्न को बिलकुल बदल कर रख दिया था. कुमार संगकारा ने इस विश्वकप में बांग्लादेश, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और स्काॅटलैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ा था. विश्वकप में तीन शतक जड़ने वाले अन्य खिलाडी हैं-पाकिस्तान ने जहीर अब्बास, पाकिस्तान के सईद अनवर, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स. इस रिकाॅर्ड के करीब भारत के रोहित शर्मा, विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम भी हैं.

सबसे अधिक शतक का रिकाॅर्ड

विश्वकप में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकाॅर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने कुल 17 मैच खेल कर छह शतक अबतक विश्वप में बनाए हैं. उनके बाद सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 45 मैच खेलकर छह शतक बनाए हैं. तीसरे स्थान पर कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 37 मैच खेलकर पांच शतक बनाए हैं. चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: रिकी पोटिंग पांच शतक और डेविड वार्नर चार शतक के साथ मौजूद हैं.

एक इनिंग में सर्वाधिक छक्का

इंग्लैंड के इयोन मोर्गन ने विश्वकप के एक इनिंग में सबसे अधिक 17 छक्के लगाने का रिकाॅर्ड बनाया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर के ग्राउंड पर 2019 में 17 छक्के लगाए थे. दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं, उन्होंने जिम्बावे के खिलाफ 2015 में 16 छक्के लगाए थे. मार्टिन गुप्टिल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2015 में 11 छक्के लगाए थे. चौथे स्थान पर मिलर और पांचवें स्थान पर रिकी पोंटिंग हैं. इनके नाम क्रमश: नौ और आठ रिकाॅर्ड दर्ज हैं.

Also Read: Asian Games: T20 में 314 रन, 9 गेंदों में 50, 26 छक्के, नेपाल ने टी20 क्रिकेट में लिखे कई नये इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >