ICC Womens World Cup 2022: भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया
Copied link
England Women vs India Women: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की टीम ने भारत के 135 रन के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 31.2 ओवर में 136 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. वर्ल्ड कप में यह भारत की दूसरी हार है.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी हार, प्वाइंट टेबल में एक स्थान का नुकसान
वर्ल्ड कप में भारत को दूसरी हार मिली है. इसके साथ ही प्वाइंट टेबल में भारत को एक स्थान का नुकसान हुआ है. भारत पहले नंबर दो पर था, लेकिन इंग्लैंड से मुकाबला हारने के बाद अब 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के बाद 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए तरसाया
भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को जीत के लिए तरसा दिया. मेघना सिंह ने लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया. मेघना सिंह ने 7.2 ओवर में 26 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
हीथर नाइट की कप्तानी पारी, जमाया अर्धशतक
इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाया. उन्होंने 72 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाये. इसके अलावा नेट स्किवर ने 46 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 45 रनों की तूफानी पारी खेली.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया
इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के 15वें मैच में भारत को 4 विकेट से हराया. इंग्लैंड ने भारत के लक्ष्य 135 रन को 31.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 136 रन बनाकर हासिल कर लिया.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
मेघना सिंह की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को दोहरा झटका
मेघना सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को लगातार दो गेंद पर दो झटका दिया. सोफिया डंकले को पहले 17 के स्कोर पर आउट किया, फिर अगली गेंद पर कैथरीन ब्रंट को शून्य पर अपना तीसरा शिकार बनाया.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
इंग्लैंड बड़ी जीत के करीब
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम इस समय काफी मजबूत स्थिति में है. इंग्लैंड की टीम बड़ी जीत से केवल 21 रन दूर है. इस समय हीथर नाइट अर्धशतक बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
इंग्लैंड को चौथा झटका, एमी जोन्स 10 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड को 25वें ओवर में चौथा झटका लगा है. एमी जोन्स 10 रन बनाकर आउट हुईं. एमी को राजेश्वरी गायकवाडी ने अपना शिकार बनाया.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
इंग्लैंड को तीसरा झटका, नेट स्किवर 45 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड को 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. वस्त्रकार ने नेट स्किवर को 45 के स्कोर पर आउट किये. स्किवर ने 46 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके जमाये.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
इंग्लैंड को दूसरा झटका, टैमी ब्युमोंट आउट
इंग्लैंड को पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. टैमी ब्युमोंट 1 रन बनाकर आउट हुईं. टैमी ब्युमोंट झूलन गोस्वामी ने अपना पहला शिकार बनाया.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
इंग्लैंड को पहला झटका, डेनिएल व्याट आउट
भारत को पहली सफलता मिली है. मेघना सिंह ने डेनिएल व्याट को अपना शिकार बनायी. व्याट ने 3 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक रन बनाया.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
50 ओवर भी नहीं खेल पायी भारतीय टीम
भारतीय की खराब बल्लेबाजी को इसी से समझा जा सकता है कि पूरी टीम 36.2 ओवर में केवल 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
चार्ली डीन की घातक गेंदबाजी, भारत 134 रन पर ऑल आउट
इंग्लैंड की गेंदबाज चार्ली डीन की घातक गेंदबाजी से भारत केवल 134 रन पर ऑल आउट हो गयी. चार्ली ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्त दिखाया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 35 रन बनाये. उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके जमाये. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी 33 रनों की पारी खेली. हरमनप्रीत कौर ने 14 और झूलन गोस्वामी ने 20 रन बनाये.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
भारत को 8वां झटका, ऋचा घोष 33 रन बनाकर आउट
भारत को 34वें ओवर की पहली गेंद पर 8वां झटका लगा. ऋचा घोष 33 रन बनाकर रन आउट हो गयीं. ऋचा ने 56 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 5 चौके जमाये.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
भारत को 7वां झटका, पूजा वस्त्रकार 6 रन बनाकर आउट
भरत को 25वें ओवर की चौथी गेंद पर 7वां झटका लगा. पूजा वस्त्रकार केवल 6 रन बनाकर आउट हो गयीं. पूजा ने 9 गेंदों का सामना किया था. इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने 5 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाये. जबकि अन्या श्रुबसोल ने 6 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाये.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
भारत को 6ठा झटका, स्मृति मंधाना 35 रन बनाकर आउट
भारत को 22वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. स्मृति मंधाना ने 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार चौकों की मदद से 35 रन बनाया.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
19 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 5 विकेट पर 66 रन
19 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 5 विकेट पर 66 रन है. इस समय मंधाना और ऋचा घोष क्रीज पर जमी हुई हैं.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
भारत को 5वां झटका, स्नेह राणा आउट
भारत को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर पांचवां झटका लगा. स्नेह राणा खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गयीं हैं.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
भारत को चौथा झटका, हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर आउट
भारत को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. हरमनप्रीत कौर 26 गेंदों का सामना किया. जिसमें उन्होंने दो चौकों की मदद से 14 रन बनाये.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
14 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट पर 55 रन
14 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन है. इस समय स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी कर रही हैं.
5:33 PM. 16 Mar 225:33 PM. 16 Mar
भारत को तीसरा झटका, दीप्ति शर्मा रन आउट
भरत को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. दीप्ति शर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौट गयीं. दीप्ति ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें अपना खाता भी नहीं खोल पायीं. इस समय मंधाना और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर जमी हुई हैं.
12:44 PM. 16 Mar 2212:44 PM. 16 Mar
भारत को दूसरा झटका, यस्तिका और मिताली आउट
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. 7 ओवर के अंदर ही भारत ने अपना दो विकेट गंवा दिया है. यास्तिका और कप्तान मिताली राज आउट होकर पवेलियन लौट चुकी हैं.
12:44 PM. 16 Mar 2212:44 PM. 16 Mar
इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड के कप्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.
मुख्य बातें
England Women vs India Women: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की टीम ने भारत के 135 रन के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 31.2 ओवर में 136 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. वर्ल्ड कप में यह भारत की दूसरी हार है.