ICC Womens T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का जलवा

ICC Womens T20 World Cup: भारत ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी.

ICC Womens T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट पर 105 रन पर रोकने के बाद 18.5 ओवर में चार विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज कर ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान पर भारत की जीत से खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी.

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने खेली बेहतरीन पारी

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 32 जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिटायर हर्ट होने से पहले 29 और जेमिमाह रोड्रिग्स ने 23 रन का योगदान दिया. विकेट कीपर ऋचा घोष कुछ खास नहीं कर पाईं और शून्य पर आउट हो गईं.

पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने चटकाये सबसे ज्यादा विकेट

पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाये. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए. जबकि सादिया इकबाल और ओमैमा सोहेल ने एक-एक विकेट लिए.

भारत को 18 रन पर में लगा था पहला झटका

पाकिस्तान के 109 रन के लक्ष्य का पीछा करने जब मैदान में भारतीय महिला टीम उतरी तो केवल 18 रन पर ही भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा. मंधाना केवल 7 रन बनाकर आउट हो गईं. मंधाना के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने शेफाली वर्मा के साथ अच्छी साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया. हालांकि टीम का स्कोर जब 61 रन था, उस समय शैफाली वर्मा 35 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. 80 के स्कोर पर 23 रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स भी शैफाली के पीछे-पीछे पवेलियन लौट गईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली और 24 गेंदों में 1 चौके की मदद से 29 रन बनाया. दीप्ति शर्मा 7 और एस साजना 4 रन बनाकर टीम को जीत दिलाया और आखिरी तक आउट नहीं हुईं.

पाकिस्तान को हराकर प्वाइंट्स टेबल में कहां है भारत

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका की टीम ग्रुप ए में हैं. दो मैच खेलने के बाद भारतीय महिला टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान को हर हाल में हराना था. पहली जीत के बाद भारतीय टीम के दो अंक हो गए हैं. हालांकि नेट रन रेट भारत का -1.217 है, जो टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम दो अंक और +2.900 नेट रन के साथ टॉप पर बनी हुई है. जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है. एक जीत और एक हार के बाद पाकिस्तान की टीम तीसरे और भारत से एक स्थान आगे है. पाकिस्तान के भी दो अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट +0.555 के आधार पर भारत से आगे है. श्रीलंकाई टीम अपने दोनों मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >