ICC Women’s T20 World Cup 2020 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच Women’s Day पर होगी नंबर 1 बनने की जंग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल में

सिडनी : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद ग्रुप चरण में अजेय रहने के कारण गुरुवार को यहां पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बनायी. अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना मौजूदा चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगी.

सुबह से लगातार बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया और आखिर में सेमीफाइनल मैच बिना गेंद फेंके रद्द करना पड़ा. इससे भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर गयी जबकि इंग्लैंड के खेमे में निराशा छा गयी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल रविवार आठ मार्च को मेलबर्न में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस पद्वति से पांच रन से हराया. बारिश के कारण यह मैच भी देरी से शुरू हुआ.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 134 रन बनाये. उसकी तरफ से कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 49 रन बनाये जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिये नाडिने डि क्लर्क ने 19 रन देकर तीन विकेट लिये. ऑस्ट्रेलियाई पारी समाप्त होने के बाद बारिश आ गयी. इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका को 13 ओवर में 98 रन बनाने का लक्ष्य मिला, लेकिन लौरा वोलवार्ट की नाबाद 41 रन की पारी के बावजूद उसकी टीम पांच विकेट पर 92 रन ही बना सकी.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगान शट ने 17 रन देकर दो विकेट लिये. भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया था. सेमीफाइनल मैच रद्द होने से हालांकि इंग्लैंड और भारत दोनों टीमों की कप्तान निराश थी. मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा, यह वास्तव में निराशाजनक है. हम इस तरह से विश्व कप का अंत नहीं चाहती थी. मैच के लिये सुरक्षित दिन नहीं है, खेलने का मौका नहीं मिला और आखिर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार हमें महंगी पड़ गयी.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी सहमति जतायी कि सेमीफाइनल के लिये एक अन्य दिन सुरक्षित होना चाहिए. मेजबान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा आग्रह किया था लेकिन आईसीसी ने उसे नामंजूर कर दिया था. हरमनप्रीत ने कहा, यह निराशाजनक है कि हम मैच नहीं खेले, लेकिन कुछ नियम हैं जिनका हमें अनुसरण करना होता है. भविष्य में सुरक्षित दिन रखने का विचार अच्छा होगा.

नाइट ने कहा कि उनकी टीम को टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत नहीं करने का खामिया���ा भुगतना पड़ा. उन्होंने कहा, इससे हमें सबक मिला कि हमें पहला मैच भी जीतना चाहिए था. टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत नहीं कर पाना चलन बन गया है और इसका हमें नुकसान हुआ.

भारतीय टीम ग्रुप ए से शीर्ष पर रही थी. उसने अपने चारों मैच जीते थे, जबकि इंग्लैंड ग्रुप बी में तीन जीत और एक हार से दूसरे स्थान पर रहा था. हरमनप्रीत ने कहा, पहले दिन से हम जानते थे कि हमें सभी मैच जीतने होंगे क्योंकि अगर किसी वजह से सेमीफाइनल नहीं हो पाता है तो मुश्किल पैदा हो सकती है. इस लिहाज से श्रेय टीम को जाता है जिसने सभी मैच जीते.

उन्होंने कहा, हर कोई बहुत अच्छी फार्म में दिख रहा है. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने हमें अच्छी शुरुआत दी और इससे हमें मदद मिली. मैं और स्मृति नेट्स पर अधिक समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं. हरमनप्रीत ने कहा, हम अब अधिक सकारात्मक होकर खेल रहे हैं. दुर्भाग्य से हम बड़ी पारियां नहीं खेल पायी लेकिन हमारी साथियों ने खेली और इसलिए यह ‘टीम गेम’ है. इंग्लैंड पिछली बार उप विजेता रहा था.

इससे पहले सात अवसरों पर भारत कभी फाइनल में नहीं पहुंच पाया था, लेकिन इस बार बेहतरीन प्रदर्शन से वह खिताब का प्रबल दावेदार बन चुका है. भारत ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर जीत से शुरुआत की और इसके बाद बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराकर ग्रुप ए में आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >