वैष्णवी शर्मा का तहलका, हैट्रिक लेकर विश्व क्रिकेट चौंकाया, केवल 17 गेंद में जीता भारत, Video

ICC U19 World Cup: वैष्णवी शर्मा की हैट्रिक की बदौलत भारत ने मलेशिया को 10 विकेट से हरा दिया है.

ICC U19 World Cup: अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए देश का प्रतिनिधित्व करना हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना होता है. बल्लेबाज शतक लगाना चाहते हैं तो गेंदबाज हैट्रिक का ड्रीम पालते हैं. कभी-कभी यह हकीकत भी बन जाता है. इसी तरह एक सपना वास्तविकता में बदल गया भारतीय महिला गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने हैट्रिक के साथ ड्रीम डेब्यू किया. ICC U19 महिला विश्वकप में मलेशिया के खिलाफ 19 वर्षीय वैष्णवी ने अपने पहले ही मैच में हैट्रिक लेकर खलबली मचा दी है. उन्होंने केवल 5 रन देकर 5 विकेट भी लिए.

टॉस जीत कर भारत ने मलेशिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लेकिन दो दिन पहले 23 रन पर आउट होने वाली मलेशिया इस बार, 14.3 ओवर में केवल 31 रनों पर ही आलआउट हो गई. 32 रनों के लक्ष्य को  भारतीय टीम ने केवल 2.5 ओवर में प्राप्त कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली. भारत ने इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मलेशिया के बल्लेबाज क्रीज पर टिक ही नहीं सके. मलेशिया के 4 बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. अन्य बल्लेबाज भी 10 से कम के निजी स्कोर पर आउट हुए. सबसे ज्यादा 5 रन टीम दो बल्लेबाजों ने बनाए. मलेशिया की ओपनिंग बल्लेबाज नूर अलिया हेयरुन और हुस्ना ने पांच-पांच रनों का योगदान दिया. 

2025 के U19 विश्वकप में भारतीय महिला टीम ग्रुप ए में है. भारत के साथ इस ग्रुप में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और मलेशिया हैं. अपने पहले मैच में वीमेन इन ब्लू जूनियर ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में मलेशिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है. अब तीसरा मैच टीम इंडिया को 23 जनवरी गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. दो बड़ी जीत के साथ भारत अगले दौर में पहुंच गया है.

IND vs ENG: कोलकाता में भिड़ेंगे KKR के पूर्व साथी, गंभीर और मैकुलम के बीच कोचिंग की जंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >