ICC टेस्ट टीम 2024, कमिंस बने कप्तान तो भारत से बुमराह, यशस्वी और जडेजा को किया शामिल, जानें पूरी टीम

ICC Test Team Of The Year: भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह, अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शुक्रवार को 2024 के लिए आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में जगह मिली है. ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कप्तान बनाया गया है.

ICC Test Team Of The Year: भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह, अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शुक्रवार को 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में जगह मिली है. इंग्लैंड के चार खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कप्तान बनाया गया है. टीम में दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन सहित न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. आईसीसी की इस ऑल स्टार टीम में जगह बनाने वाले कमिंस एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं.

गेंदबाजी में बुमराह का रहा जलवा

बुमराह ने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया और प्रत्येक टीम तथा प्रत्येक उस बल्लेबाज पर दबदबा बनाया जिसे उन्होंने गेंदबाजी की. वह टेस्ट क्रिकेट में 20 से कम की औसत से कम से कम 200 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने और इतिहास में अपना नाम लिखवाया. बुमराह ने 2024 में 14.92 के औसत से 71 विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट में साल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे. तेज गेंदबाज ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया.

रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन रहा शानदार

जडेजा ने 2024 में 29.27 के औसत से 527 रन बनाने के अलावा 24.29 के प्रभावी औसत से 48 विकेट भी चटकाए. जायसवाल ने स्वयं को शीर्ष टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया और 2024 में भारतीय बल्लेबाजों के बीच शानदार प्रदर्शन किया. दक्षिण अफ्रीका में चुनौतीपूर्ण श्रृंखला के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 712 रन बनाए. जायसाल ने कैलेंडर वर्ष में 54.74 के प्रभावी औसत से कुल 1478 रन बनाए. उनसे अधिक रन सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट (2024 में 55.57 के औसत से 1556 रन) बना पाए. रूट को भी आईसीसी की ऑल स्टार टीम में जगह मिली है.

शानदार प्रदर्शन करने वाले कमिंस बने कप्तान

विलियमसन ने भी 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 59.58 के शानदार औसत से 1013 रन बनाए जिससे वह साल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में छठे स्थान पर रहे. श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने भी 74.92 के बेहद शानदार औसत के साथ 2024 में 1049 रन बनाते हुए टीम में जगह बनाई. कमिंस की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ श्रृंखला जीती. उन्होंने 2024 में 24.02 के औसत से 37 विकेट चटकाने के अलावा 23.53 के औसत से 306 रन भी बनाए.

आईसीसी की 2024 की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम:

पैट कमिंस (कप्तान) (ऑस्ट्रेलिया), यशस्वी जायसवाल (भारत), बेन डकेट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), जो रूट (इंग्लैंड), हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) (इंग्लैंड), रविंद्र जडेजा (भारत), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) और जसप्रीत बुमराह (भारत).

IND vs ENG दूसरा टी20 मैच आज, जानें कब शुरू होगा मैच और कहां देख सकते हैं लाइव

चेन्नई मैदान पर टीम इंडिया के टी20 रिकॉर्ड्स, दूसरे मैच में कैसी रहेगी पिच और मौसम, जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >