ICC T20I Rankings: हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, दुनिया के टॉप ऑलराउंडर बने

ICC T20I Rankings: हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जीत के हीरो रहे. उन्होंने आखिरी ओवर में केवल 8 रन देकर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया. वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को इनाम भी मिला है.

ICC T20I Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर रैंकिंग में पांड्या टॉप पर पहुंच गए. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पांड्या पहले भारतीय टीम बन गए हैं. टी20 विश्व कप में खिताब जीतने के बाद भारत के क्रिकेटरों की रैंकिंग में सुधार हुआ है.

वानिंदु हसरंगा के साथ पांड्या टॉप पर

टी20 विश्व कप के फाइनल में 29 जुलाई को अर्धशतक जड़ने वाले हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर को आउट करके दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पांड्या दो स्थान के फायदे से श्रीलंका के स्टार वानिंदु हसरंगा के साथ पुरुष टी20 ऑलराउंडर की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. पांड्या ने फाइनल में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

टी20 वर्ल्ड कप में पांड्या ने किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के नए कप्तान के रूप में प्रशंसकों की हूटिंग का सामना करने के बाद पांड्या ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में वापसी करते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया. पांड्या ने निचले क्रम में बल्ले से प्रभावी पारियां खेली और गेंद से भी उम्दा प्रदर्शन किया तथा जब टीम को जरूरत थी तो विकेट चटकाए. उन्होंने टूर्नामेंट में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए और 11 विकेट भी चटकाए. पांड्या ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में किया. दक्षिण अफ्रीका की टीम को 30 गेंद में 30 रन की दरकार थी और क्लासेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्होंने भारत को वापसी दिलाते हुए जीत दिला दी. पांड्या ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर क्लासेन को आउट किया. वह अंतिम ओवर में 16 रन का बचाव करने उतरे और सात रन की जीत के साथ भारत को दूसरा टी20 विश्व कप खिताब दिलाया.

जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचे

टी20 विश्व कप में 15 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में 12 स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो 2020 के बाद उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.

रैंकिंग में इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा

टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष 10 में मार्कस स्टोइनिस, सिकंदर रजा, शाकिब अल हसन और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. मोहम्मद नबी चार स्थान के नुकसान से शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्किया सात स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद शीर्ष पर हैं.

Also Read: घर वापसी के बाद टीम इंडिया करेगी पीएम मोदी से मुलाकात, फिर रोड-शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >