ICC T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से नंबर 4 पर कौन करेगा बल्लेबाजी ? आकाश चोपड़ा ने सुझाया नाम

ICC T20 World Cup : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कोरोना महामारी (corona pandemic) के कारण भारत में आयोजन नहीं हो पाने के बाद आईसीसी ने यूएई (UAE) और ओमान में इसके आयोजन को हरी झंडी दिखा दी है. आईसीसी ने शुरुआत और फाइनल का डेट भी अनाउंस कर दिया है. टी20 वर्ल्ड की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा.

इधर टी20 वर्ल्ड की तैयारी को लेकर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ा बयान दे दिया है. आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल (Youtube channel) में शेयर किये अपने वीडियो में टीम इंडिया की सबसे चर्चित नंबर 4 पर बल्लेबाजी को लेकर खिलाड़ियों का नाम सुझाया है.

आकाश ने इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दो नाम बीसीसीआई को सुझाये हैं. पहला नाम उन्होंने श्रेयस अय्यर और दूसरा सूर्यकुमार यादव के नाम का सुझाव दिया है. हालांकि उन्होंने श्रेयस को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए सबसे सही बताया है.

Also Read: ICC Player Of The Month : एक्लेस्टोन, कॉनवे चुने गये जून महीने के बेस्ट प्लेयर, शैफाली को हाथ लगी निराशा

आकाश ने कहा, अगर रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत करते हैं और विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो हार्दिक पांड्या को 5 और ऋषभ पंत को नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतार सकते हैं. आकाश ने कहा, उसके बाद रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का नंबर आता है. इस तरह केवल नंबर 4 का स्लॉट बच गया.

आकाश नंबर 4 पर चर्चा करते हुए श्रेयस और सूर्यकुमार यादव को इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे सही बताया. आकाश ने कहा, श्रेयस के पास अधिक मैच खेलने का अनुभव है और आईपीएल में दिल्ली के कप्तान भी हैं. वैसे में अगर आईपीएल में श्रेयस अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें नंबर 4 का मजबूत दावेदार माना जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >