तीसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल, जानें WTC फाइनल अब कैसे पहुंचेगा भारत

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम अब भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है.

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट गाबा मैदान पर खेला गया. बारिश के कारण इस मैच में काफी व्यवधान पड़ा और आखिरकार खराब रोशनी के कारण पांचवें दिन इसे ड्रॉ घोषित कर दिया गया. भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए पांच में से चार मैचों में जीत की जरूरत थी, लेकिन तीन मैचों में भारत केवल एक मैच ही जीत पाया है. तो क्या अब भी टीम इंडिया लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में पहुंच सकती है. 

वे मैच जिन पर निर्भर करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने के चार दावेदार हैं. द. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका. इन टीमों को अगले दो महीने में WTC 2024-25 चक्र के बाकी बचे टेस्ट मैच खेलने हैं. जिसमें से-

भारतीय टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी भी दो मैच और खेलने हैं. 

ऑस्ट्रेलिया को अगले साल जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट श्रीलंका में खेलना है.

द. अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका में दो टेस्ट मैच खेलने हैं.

इन मैचों के निर्णय पर ही यह निर्भर करेगा कि कौन-सी टीम फाइनल में पहुंचेगी.

WTC की मौजूदा स्थिति

टीममैच खेलेजीतहारड्रॉप्वाइंट्सजीत प्रतिशत
दक्षिण अफ्रीका106317663.33
ऑस्ट्रेलिया1594210658.88
भारत1796211455.88
न्यूजीलैंड147708148.21
श्रीलंका115616045.45
इंग्लैंड221110111443.18
पाकिस्तान104604033.33
बांग्लादेश124804531.25
वेस्ट इंडीज112723224.24

WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम का समीकरण  

2-0 – अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दोनों टेस्ट जीत जाए, तो किसी अन्य टीम के ऊपर डिपेंड हुए भारत WTC फाइनल में पहुंच जाएगा.  

2-1- भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफउ 2-1 से सीरीज जीतता है, तो श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 या 1-1 से सीरीज को समाप्त करना होगा.

2-2- भारत और ऑस्ट्रेलिया आगामी दो मैचों में से 1-1 जीत कर सीरीज ड्रॉ करते हैं, तो श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 या 2-0 से जीत दर्ज करनी होगी. 

इस स्थिति में अगर श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार जाता है, तो भी भारत के पास WTC फाइनल में पहुंचने का मौका होगा, अगर पाकिस्तान द. अफ्रीका को 2-0 से हरा दे. 

अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी किसी भी अंतर से हारता है, तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो जाएगा. 

वो खिलाड़ी जिसने तोड़ा भारत की दिल, ‘स्प्रिंग बैट’ वाले रिकी पोंटिंग आज लगा रहे हैं बर्थडे का पचासा

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का फैसला किया है. उनके साथ भारतीय टीम प्रबंधन ने तीन अन्य रिजर्व खिलाड़ियों को भी भारत रवाना कर दिया था. मुकेश कुमार, यश दयाल और नवदीप सैनी विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए अपनी-अपनी टीम से जुड़ चुके हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अब टीम इंडिया का पूरा संयोजन ऐसा होगा.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर. 

IND vs AUS: ‘खुद उठा लो’,  गेंद को जमीन पर गिराकर Akash Deep ने ट्रेविस हेड को दिखाया ठेंगा 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >