Video: टीम इंडिया से मिलने पहुंचे ‘थॉर वाले हेमडाल’, बोले- गार्डन में था तो मिलने चला आया

Heimdall from Thor aka Idris Alba met Team India: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हार के बाद भारतीय टीम किंग चार्ल्स तृतीय से मिलने लंदन स्थित उनके निवास पहुंची. इस ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम में पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हुईं. इसी दौरान टीम इंडिया की मुलाकात ‘थॉर’ फिल्म में हेमडॉल का किरदार निभाने वाले अभिनेता इद्रिस एल्बा से हुई.

Heimdall from Thor aka Idris Alba met Team India: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम को 22 रन से दिल तोड़ देने वाली शिकस्त मिली. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने अकेले लोहा लेते हुए भारत को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद सिराज बदकिस्मती से प्लेड ऑन हो गए. इस मैच के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करने उनके महल पर पहुंची. भारतीय टीम (वीमेंस और मेंस) लंदन स्थित निवास पर आयोजित एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम में शामिल हुई. इसी दौरान भारतीय टीम की मुलाकात थॉर मूवी में हेमडॉल का किरदार निभाने वाले अभिनेता इदरीस एल्बा से हुई. 

ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय भी क्लेरेंस हाउस के गार्डन में भारतीय खिलाड़ियों से मिले. राष्ट्रमंडल प्रमुख होने के नाते किंग चार्ल्स III ने टीम इंडिया के सदस्यों की मेजबानी की. इस मुलाकात के दौरान किंग चार्ल्स की टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत से हँसमुख बातचीत ने माहौल को खुशनुमा बना दिया. इसी बीच इदरीस भी टीम से मिलने पहुंच गए. मुलाकात के दौरान इद्रिस एल्बा ने गिल से मिलते हुए कहा, “मैंने आप लोगों को गार्डन में देखा और सोचा, वाह! आपसे मिलकर खुशी हुई.” एल्बा ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम से भी गर्मजोशी से बातचीत की.

वहीं भारतीय टीम से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने. जहां सभी को लग रहा था कि चर्चा खिलाड़ियों और रॉयल फैमिली से मुलाकात की होगी, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस शुक्ला की मौजूदगी पर हैरान दिखे. उन्होंने इस दौरान किंग चार्ल्स को अपनी किताब भी भेंट की. एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए शुक्ला ने लिखा, “मैंने अपनी पुस्तक ‘स्कार्स ऑफ 1947’ राजा चार्ल्स को सेंट जेम्स पैलेस में उनके घर पर भेंट की. उन्होंने पुस्तक की विषयवस्तु में बहुत रुचि दिखाई.”

अगले मैच के लिए टीम इंडिया को होना पड़ेगा तैयार

इसी बीच टीम इंडिया को जल्दी ही खुद को फिर से तैयार करना होगा क्योंकि सीरीज 2-2 से बराबर करने का अब उनके पास सिर्फ दो मौके बचे हैं. लॉर्ड्स टेस्ट आखिरी वक्त तक बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में जीत इंग्लैंड के हाथ लगी. वहीं पहला मैच इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता, तो दूसरा टेस्ट मैच भारत ने 336 रन से अपने नाम किया. अब चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह इस मैच में खेलते हैं या आराम करते हैं.

लॉर्ड्स में इंग्लैंड को जीत के बाद भी हुआ तगड़ा नुकसान, ICC ने इस अपराध पर दी सजा

IND vs ENG: बिना विशेषज्ञ फास्ट बॉलर के उतरा भारत, अकेले स्पिनर्स ने अंग्रेजों की खाट खड़ी कर दी

रवींद्र जडेजा गलत कर गए, अजहरुद्दीन ने लॉर्ड्स के हीरो पर ही मढ़ी हार की तोहमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >