Highlights
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मैच 8 मार्च (रविवार) को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेला जाएगा. यह फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मैच के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा (Maheika Sharma) को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं.
एयरपोर्ट पर कोच गंभीर से मिलीं महिका
भारतीय टीम जब मुंबई एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए निकल रही थी, उसी समय यह वीडियो सामने आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड महिका की मुलाकात हेड कोच गौतम गंभीर से करवाते हैं. गंभीर इस दौरान बहुत शांत और सामान्य नजर आते हैं. उनके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान दिखती है और वह महिका को साइड हग करते हैं. इसके बाद टीम के बाकी खिलाड़ी बस से होटल गए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी कारों से रवाना हुए.
कौन हैं हार्दिक की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा?
महिका शर्मा एक भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उन्होंने इकोनोमिक्स और फाइनेंस में डिग्री ली है. अभी वह मॉडलिंग और एक्टिंग पर पूरा ध्यान दे रही हैं. वह मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे जाने-माने डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं. बता दें कि हार्दिक और उनकी पूर्व पत्नी नताशा जुलाई 2024 में अलग हो गए थे. अब दोनों मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की देखभाल कर रहे हैं.
हार्दिक का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं महिका
इस टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक के साथ मौजूद रही हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में भी उन्हें देखा गया था. वह स्टैंड्स में बैठकर हार्दिक का हौसला बढ़ा रही थीं. इस मैच में महिका के साथ हार्दिक के बेटे अगस्त्य भी मौजूद थे. भारत ने इसी मैच में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है.
वर्ल्ड कप में हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जीत दिलाने में बड़ा काम किया था. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजी से 27 रन बनाए. फिर गेंदबाजी करते हुए 2 बहुत जरूरी विकेट भी लिए. अगर इस पूरे टूर्नामेंट की बात करें, तो हार्दिक ने अब तक 8 पारियों में 163.11 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट लिए हैं, जिसमें 16 रन देकर 2 विकेट उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है.
ये भी पढ़ें-
दो कीपर चाहिए, अर्शदीप की इस कमजोरी पर अभिषेक शर्मा ने ली चुटकी
जीत के लिए टोटके का सहारा, टीम इंडिया ने बदला होटल और ड्रेसिंग रूम
ये वीडियो देख के आपको मोहम्मद सिराज के लिए आंखों में आंसू ना आ जायें तो कहना
