वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने किया भावुक ट्वीट, कहा- मैं हमेशा टीम के साथ रहूंगा

वर्ल्ड कप के शेष मैचों से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने भावुक ट्वीट किया. उन्होंने अपने एक्स में लिखा, इस बात को पचाना काफी कठिन है. मैं विश्व कप के शेष भाग में नहीं खेल पाऊंगा. उन्होंने आगे लिखा, मैं पूरी भावना के साथ टीम के साथ रहूंगा और हर खेल की हर गेंद पर उनका उत्साहवर्धन करूंगा.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुके हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद लगातार खबर आ रही थी कि पांड्या के स्वास्थ्य में सुधार हो रही है. लेकिन अब खबर आई है कि वो वर्ल्ड कप के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं. इधर क्रिकेट के इस महाकुंभ से बाहर होने के बाद पांड्या ने भावुक ट्वीट किया है. जिसे पढ़ने के बाद क्रिकेट प्रेमी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, तो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पांड्या ने किया भावुक ट्वीट

वर्ल्ड कप के शेष मैचों से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने भावुक ट्वीट किया. उन्होंने अपने एक्स में लिखा, इस बात को पचाना काफी कठिन है. मैं विश्व कप के शेष भाग में नहीं खेल पाऊंगा. उन्होंने आगे लिखा, मैं पूरी भावना के साथ टीम के साथ रहूंगा और हर खेल की हर गेंद पर उनका उत्साहवर्धन करूंगा. सभी की शुभकामनाओं, प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, यह अविश्वसनीय है.

पांड्या ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के लिए दी शुभकामनाएं, कहा- यह टीम खास है

हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी है. उन्होंने रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम को खास बताया है. पांड्या ने अपने ट्वीट में लिखा, यह टीम विशेष है और मुझे यकीन है कि हम सभी को गौरवान्वित करेंगे. आखिर में पांड्या ने दिल का इमोजी शेयर किया है.

पांड्या की आईपीएल टीम ने किया ट्वीट

वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबर पर हार्दिक पांड्या की आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्वीट किया और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की. हार्दिक पांड्या के ट्वीट पर रि-ट्वीट करते हुए लखनऊ की टीम ने लिखा, आप मैदान पर या मैदान के बाहर इस टीम का हिस्सा हैं. वहीं केकेआर की टीम ने ट्वीट किया और लिखा, जल्द स्वस्थ्य हो चैंपियन.

हार्दिक पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल

भारत के स्टार आल राउंडर हार्दिक पंड्या टखने की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद शनिवार को विश्व कप से बाहर हो गये. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पांड्या की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पांड्या को लगी थी चोट

मालूम हो हार्दिक पांड्या 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर क्षेत्ररक्षण करते हुए बायें टखना चोटिल करा बैठे थे. इसके बाद वह न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >