ड्रेसिंग रूम की बात सरफराज ने लीक कीं हैं तो उसको…, हरभजन ने गौतम गंभीर को दी यह करने की सलाह

Harbhajan Singh: कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का आरोप कथित तौर पर सरफराज खान पर लगाया है. इसके बाद हरभजन सिंह ने सरफराज के इस कृत्य को गलत ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने गंभीर को कुछ सलाह भी दी है.

Harbhajan Singh: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के चौथे टेस्ट मैच में हार के बाद ड्रेसिंग रूम की बातें लीक हुई थीं. कोच गौतम गंभीर ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों समेत अन्य क्रिकेटर्स पर टीम योजना को सही रूप में नहीं पालन करने पर टिप्पणी की थी. यह टिप्पणी बाद में मीडिया में लीक हो गई थी. इससे भारतीय ड्रेसिंग रूम में दरार की ओर इशारा किया गया, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अनबन हो गई. इस सप्ताह की शुरुआत में एक समाचार चैनल ने दावा किया कि मुंबई में आयोजित बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के दौरान गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान मीडिया में हुई सभी लीक के लिए सरफराज खान को जिम्मेदार ठहराया है. अब पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने सरफराज के “गलत” कृत्य पर नाराजगी जताई और गंभीर से युवा खिलाड़ी को समझाने का आग्रह किया.

अपने निजी यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हरभजन ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में जो कुछ भी हुआ है, चाहे वह ऑस्ट्रेलिया में हो या उसके बाद. मैदान पर हार-जीत होती रहती है. लेकिन ड्रेसिंग रूम से हर रोज नई कहानियां नहीं आनी चाहिए. आज एक रिपोर्ट आई है कि कोच साहब ने कहा है कि सरफराज खान ने ड्रेसिंग रूम की बातें मीडिया को लीक कर दी हैं. अगर कोच ने ऐसा कहा है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. अगर सरफराज खान ने ऑस्ट्रेलिया में ऐसा किया होता तो आप कोच हैं, आप उनसे तब बात कर सकते थे. वह एक खिलाड़ी है, उसे समझाइए. वह एक युवा खिलाड़ी है, वह भविष्य में भारत के लिए खेलेगा.”

ग्रेग चैपल के समय में भी ऐसा हुआ था

हालांकि हरभजन सरफराज की हरकत पर रिपोर्ट की विश्वसनीयता के बारे में अनिश्चित रहे. उन्होंने गंभीर से कहा कि वे मुंबई के बल्लेबाज के साथ बैठकर बात करें. सरफराज को पिछले साल अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था. उन्होंने इस मैच में शतक लगाकर अपने बल्लेबाजी कौशल को भी दिखाया था. दिग्गज ऑफ स्पिनर भज्जी ने ड्रेसिंग रूम में दरार की अफवाहों के कारण मौजूदा भारतीय टीम और ग्रेग चैपल की अगुआई वाली टीम के बीच एक चिंताजनक समानता भी बताई.

हरभजन सिंह ने कहा, “सीनियर क्रिकेटर होने के नाते यूथ को ज्ञान देना हमारा फर्ज है कि हमारे जो यंग खिलाड़ी हैं, उनको सिखाएं. अगर गंभीर ने यह कहा है कि सरफराज ने खबर लीक की है और अगर उन्होंने वास्तव में ऐसा किया है, तो यह गलत है. ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं रहनी चाहिए, बाहर नहीं आनी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, “आपको बैठकर इस मामले को सुलझाना चाहिए. पिछले छह-आठ महीनों में भारतीय क्रिकेट में बहुत सारी अफवाहें फैली हैं. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ियों और कोच के बीच समन्वय हो. 2005-06 के सत्र में ग्रेग चैपल के दौर में भी यही हुआ था.”

बीसीसीआई ने रिव्यू मीटिंग में लिए कड़े फैसले

बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग मुंबई के 5 स्टार होटल में लगभग 6 घंटे तक मैराथन मीटिंग चली थी. इसमें खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम भी बनाए गए हैं.  हरभजन सिंह बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में हुई चर्चाओं के बारे में मीडिया में लगातार लीक होने से भी नाराज हैं. इस बैठक को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच गंभीर और बीसीसीआई के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने मिलकर नियुक्त किया था. हरभजन सिंह ने कहा, “यह कौन कर रहा है और क्यों? आपको अपने परिवार के सदस्यों के बारे में खुलेआम बुरा नहीं बोलना चाहिए, इससे आपके परिवार का नाम खराब होता है.” 

बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ियों को डोमेस्टिक मैच खेलने को भी प्रोत्साहित किया है. इसके लिए कोई भी अपवाद या कारण को केवल चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अनुमति से ही छूट मिल सकती है. इसके अलावा खिलाड़ियों को अपने परिवार को भी दौरे पर साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही वे टूर्नामेंट के दौरान किसी भी ऐड शूट में भी भाग नहीं लेंगे.  

करुण नायर की विदर्भ ने रुतुराज की महाराष्ट्र को हराया, अब फाइनल में इस टीम से होगा मुकबला 

पोलार्ड ने फिर मचाया तूफान, अब इस रिकॉर्ड को बनाकर मचाया तहलका, दूर-दूर तक नहीं है कोई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >