‘धोखा नहीं दिया… सुसाइड करना चाहता था’, धनश्री से तलाक पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, खुल कर बताईं सारी बातें

Yuzvendra Chahal on Divorce with Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल ने पहली बार अपने तलाक पर खुलकर बात की है. उनकी शादी दिसंबर 2020 में हुई जबकि 20 फरवरी 2025 को आपसी सहमति से टूट गई. सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने और गूढ़ पोस्ट्स से शुरू हुई अफवाहों के बीच यह फैसला उस समय आया जब चहल भारतीय टीम से बाहर थे और ट्रोलिंग झेल रहे थे.

Yuzvendra Chahal on Divorce with Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी और 20 फरवरी 2025 को आधिकारिक रूप से अलग हो गए. इस तलाक से पहले ही हफ्तों तक अफवाहों का बाजार गर्म था, जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिससे उनके अलग होने की अटकलें और तेज हो गईं. दोनों की ओर से आए गूढ़ पोस्ट्स ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया था. चहल और धनश्री ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया. यह सब उस समय हुआ जब चहल को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था और वे शायद अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे. इस बात को अब काफी समय बीत गया है, अब जाकर चहल ने अपनी पत्नी, इंफ्लुएंसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस कठिन दौर में झेली गई भावनात्मक उथल-पुथल और मानसिक संघर्ष के बारे में खुलकर बताया.

चहल ने तलाक से पहले एक भावुक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें लिखा था भगवान ने मुझे अनगिनत बार बचाया है… धन्यवाद भगवान, हमेशा मेरे साथ रहने के लिए, भले ही मैं यह न जानता हूं. अलगाव के बाद पहली बार चहल ने अपने अंदर के इमोशंस को खुलकर सामने रखा. लेग स्पिनर ने कबूल किया कि तलाक के बाद लगे झूठे आरोपों ने उन्हें लगभग तोड़ दिया था. उन्होंने कहा, “मेरे मन में सुसाइडल विचार आने लगे थे, मैं अपनी जिंदगी से थक गया था, मैं रोज दो घंटे रोता था. मैं सिर्फ दो घंटे ही सो पाता था. यह सिलसिला 40-45 दिनों तक चला. मेरे मन में सुसाइड के विचार आते थे, जो मैंने अपने दोस्तों के साथ साझा किए. मुझे क्रिकेट से ब्रेक लेने की जरूरत थी. मैदान पर भी मेरा मन नहीं लगता था.” 

क्रिकेट में इतना बिजी था कि…

चहल ने राज शमानी के साथ इंटरव्यू में बताया कि लगातार हो रही चर्चा और नजरदारी के बीच क्रिकेट पर ध्यान लगाना लगभग असंभव हो गया था. उन्होंने कहा, “मैं क्रिकेट में इतना बिजी था कि ध्यान केंद्रित ही नहीं कर पा रहा था. अपने दोस्तों से सुसाइडल विचार शेयर करता था. डर लगता था.” नींद की कमी, तनाव और पब्लिक जजमेंट ने उनकी जिंदगी को उलट-पुलट कर दिया, जिससे उन्हें अपनी मानसिक सेहत पर गंभीरता से विचार करना पड़ा.

अलगाव के दौरान किया दिखावा

भारत के लेग स्पिनर चहल ने स्वीकार किया कि यह अलगाव अचानक नहीं हुआ, बल्कि यह एक लंबी और निजी प्रक्रिया थी. इस दौरान दोनों ने अपनी परेशानियों को सोशल मीडिया से दूर रखा और तब तक सामान्य जीवन का दिखावा किया, जब तक वे अपने रिश्ते को खत्म करने के फैसले पर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो गए. अपनी असंगति के बारे में बात करते हुए चहल ने कहा कि वह और धनश्री दोनों अपने-अपने करियर में गहराई से जुड़े हुए थे और एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बिठाने में संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने कहा, “रिश्ता एक समझौते की तरह होता है. अगर एक नाराज हो, तो दूसरे को सुनना पड़ता है… दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं, लेकिन हर किसी का अपना जीवन और अपने लक्ष्य होते हैं.”

“जिंदगी में कभी धोखा नहीं दिया”- चहल

चहल ने कहा कि सबसे परेशान करने वाली बात तलाक के दौरान फैली जहरीली अफवाहें थीं. चहल ने उन सभी कहानियों को भी सख्ती से खारिज कर दिया, जो उनके चरित्र पर सवाल उठाती थीं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब मेरा तलाक हुआ तो लोगों ने मुझे चीटर कहा. मैंने अपनी जिंदगी में कभी धोखा नहीं दिया है. मैं वैसा इंसान नहीं हूं. मुझसे ज़्यादा वफादार कोई नहीं मिलेगा. क्योंकि मेरी दो बहनें हैं और मैं बचपन से उनके साथ बड़ा हुआ हूं, मुझे पता है कि औरतों का सम्मान कैसे करना है. मेरे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है. सिर्फ मेरा नाम किसी के साथ जुड़ने से यह जरूरी नहीं कि लोग अपने व्यूज़ के लिए कुछ भी लिख दें.”

अपने वायरल टी-शर्ट जिस पर लिखा था “Be your own sugar daddy” के बारे में, जिसे उन्होंने कोर्ट में पहना था, चहल ने रहस्यमय अंदाज में कहा, “दूसरी तरफ से कुछ हुआ था, तो मैं यह संदेश देना चाहता था.” फिर भी, चहल का कहना है कि यह अलगाव शांतिपूर्ण और आपसी सहमति से हुआ. उन्होंने कहा, “अगर दो लोगों के बीच चीज़ें हो रही हैं, तो वे शांति से भी हो सकती हैं.” आपको बता दें कि धनश्री ने एक गाना रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने ऐसे लिरिक्स चुने थे, जिससे चहल के ऊपर  किसी और से रिश्ते की बात हो रही हो. हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया था.  

ये भी पढ़ें:-

अंपायर भी कर रहे इंग्लैंड की मदद! अब कुमार धर्मसेना के ऐक्शन पर मचा बवाल

फूट पड़ा अभिमन्यु ईश्वरन के पिता का गुस्सा, इग्नोर करने का आरोप लगा गंभीर पर भड़के

Watch: गिल का बहुत बड़ा ब्लंडर और रन आउट, भारी मुश्किल में टीम इंडिया; पोंटिंग ने बताया डिजास्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >