वेस्टइंडीज क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, गुडाकेश मोती ने इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

Gudakesh Motie: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान में पहला टेस्ट मैच कल 17 जनवरी को शुरू हुआ. इस मैच में स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती ने मैच के पहले ओवर में गेंदबाजी करके इतिहास रच दिया है.

Gudakesh Motie: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ. कल 17 जनवरी से शुरू हुए पहले दिन का खेल घने कोहरे के कारण काफी देरी से शुरू हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक 41.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 143 रन बनाए. इस मैच में वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती ने इतिहास रच दिया. वह वेस्टइंडीज के क्रिकेट इतिहास में ऐसा कीर्तिमान दर्ज कराने वाले पहले खिलाड़ी बने. मोती ने पहले दिन 14 ओवर गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर एक विकेट चटकाया.

वेस्टइंडीज क्रिकेट में पहली बार स्पिनर ने की गेंदबाजी की शुरुआत

मुल्तान में वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. वह वेस्टइंडीज की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पारी का पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं. वैसे हमेशा से ऐसा होता आया है कि वेस्टइंडीज ने हमेशा अपनी गेंदबाजी की शुरुआत तेज गेंदबाजों से की थी. लेकिन मुल्तान टेस्ट में मोती ने यह परंपरा तोड़ते हुए पारी का पहला ओवर डालकर वेस्टइंडीज क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ा. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने चौंकाते हुए गेंदबाजी की शुरुआत स्पिनर गुडाकेश मोती से करवाई. इस अनोखे फैसले के साथ गुडाकेश वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे स्पिनर बन गए, जिन्होंने किसी टेस्ट मैच की पहली पारी के शुरुआती ओवर में गेंदबाजी की. वेस्टइंडीज के पिछले 583 टेस्ट मैचों में ऐसा कभी नहीं हुआ था.

पिछले 12 वर्षों में यह चौथी बार हुआ

मोती ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को 9वें ओवर में पवेलियन भेज दिया. पिछले 12 वर्षों में यह केवल चौथी बार है जब किसी टेस्ट मैच का पहला ओवर किसी स्पिनर ने फेंका. इससे पहले 2024 में रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान के साजिद खान ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. 2019 में चट्टोग्राम टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ तैजुल इस्लाम ने पहला ओवर फेंका था, जबकि 2018 में श्रीलंका के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में मेहदी हसन मिराज ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

मुल्तान टेस्ट पहले दिन का खेल खत्म होने तक गुडाकेश मोती ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा. अब तक उन्होंने 14 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 3.21 की इकॉनमी से 45 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट झटका है. उनका यह अहम शिकार पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद रहे. 29 वर्षीय स्पिनर ने मसूद को विकेटकीपर टेविन इमलाच के हाथों कैच कराते हुए पवेलियन भेजा.

पाकिस्तान पहले दिन हुआ पस्त

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 46 रन के अंदर ही कप्तान शान मसूद, बाबर आजम, मुहम्मद हुरैरा और कामरान गुलाम के रूप में अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए. हालांकि, इसके बाद सऊद शकील और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने मोर्चा संभाला और टीम को मुश्किल से उबारा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान का स्कोर 143 रन तक पहुंच गया. शकील 56 रन पर नाबाद थे, जबकि रिजवान 51 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे. वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में जायडन सील्स ने तीन विकेट झटके, जबकि गुडाकेश मोती के खाते में एक सफलता आई.

Ranji Trophy को लेकर पंत उत्साहित, विराट कोहली की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

कौन हैं सांसद प्रिया सरोज, जिनकी रिंकू सिंह से सगाई के चर्चे ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >