‘मानसिक अस्पष्टता’ के कारण विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट लिया, ग्रेग चैपल ने बताया गजब का कारण

Greg Chappell on Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेग चैपल का मानना है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास कौशल में किसी गिरावट की वजह से नहीं, बल्कि बीते वर्षों में खेल से पड़े मानसिक दबाव और प्रभाव के चलते लिया है.

Greg Chappell on Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली का 18 साल का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार 3 जून को समाप्त हुआ. आईपीएल 2025 में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर ट्रॉफी जीती. हालांकि इसी आईपीएल के दौरान विराट कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. 12 मई को इंस्टाग्राम पर उन्होंने 14 साल के करियर पर विराम लगा दिया. उनके टेस्ट क्रिकेट के इस फॉर्मेट से रिटायर होने को लेकर कई तरह की बातें आईं, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल और भारत के पूर्व कोच ने इस पर टिप्पणी की है. 

ग्रेग चैपल का मानना ​​है कि विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला उनके कौशल में गिरावट की वजह से नहीं बल्कि पिछले कुछ वर्षों में खेल के कारण उन पर पड़े असर की वजह से है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि कोहली ने उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक मानसिक स्पष्टता की कमी के कारण संन्यास लिया है.

विराट की मानसिक अस्पष्टता ने डाला असर

चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘‘उनका फैसला कौशल में कमी की वजह से नहीं बल्कि इस बढ़ते एहसास की वजह से था कि अब वह उस मानसिक स्पष्टता को हासिल नहीं कर सकते जिसने उन्हें इतना मजबूत बनाया था.’’ चैपल ने आगे कहा, ‘‘उन्होंने स्वीकार किया कि उच्चतम स्तर पर जब तक दिमाग तेज और निर्णायक नहीं हो तब शरीर लड़खड़ाता है.’’

संदेह ने डाला असर

कोहली ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. उन्होंने 123 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 30 शतक की मदद से 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए. पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि संदेह किसी खिलाड़ी के खेल में घुसने का तरीका ढूंढ लेता है जो धीरे-धीरे निर्णय लेने, फुटवर्क और शीर्ष स्तर के प्रदर्शन के लिए आवश्यक सहजता को प्रभावित करता है.

चैपल ने लिखा, ‘‘जब संदेह आपके अंदर बसने लगता है तो यह निर्णय लेने में बाधा डालता है, फुटवर्क को खराब करता है और शीर्ष प्रदर्शन के लिए आवश्यक सहजता को नष्ट कर देता है. कोहली का संन्यास इस बात की याद दिलाता है कि फॉर्म दिमाग का खेल अधिक है.’’

वनडे क्रिकेट में खेलते रहेंगे विराट

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने से पहले इसी तरह अपने करियर के शानदार पड़ाव पर टी20I क्रिकेट से विदा ले ली थी. उन्होंने 2024 के टी20 विश्वकप के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ दनादन क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि विराट अभी भी वनडे प्रारूप में भारत की नीली जर्सी में जरूर नजर आएंगे. 

India vs England: कौन से 3 टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, कोच गंभीर ने दिया जवाब

Bengaluru Stampede: RCB पर दर्ज हुआ FIR, कर्नाटक क्रिकेट संघ पर भी मामला दर्ज

‘अगले साल…’ शानदार IPL डेब्यू के बाद 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >