गिलक्रिस्ट और युवराज की झलक! 5 साल के बच्चे के शॉट्स देखकर बड़े-बड़े हुए हैरान, Video

Arpit Karki 5 Year Old Nepal Batsman: नेपाल के 5 साल के अर्पित कार्की ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. लोगों को उनकी बल्लेबाजी में लोगों को एडम गिलक्रिस्ट और युवराज सिंह की झलक मिल रही है. वायरल वीडियो में उनके दमदार शॉट्स और तकनीक ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है.

Arpit Karki 5 Year Old Nepal Batsman Shots Viral: क्रिकेट की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है. उन देशों में इसकी दीवानगी बढ़ रही है, जहां कुछ साल पहले छिटपुट जगहों पर ये खेला जाता था. क्रिकेट की लोकप्रियता का ही असर है कि इसे ओलंपिक में भी शामिल कर लिया गया है. पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के छोटे देशों में भी बैट-बॉल की प्रतिद्वंद्विता ने अपने पांव पसारे हैं, इसी मे एक देश है नेपाल. नेपाल में खासतौर पर युवाओं और बच्चों के बीच इस खेल का क्रेज इतना अधिक हो गया है कि अब देश में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून बन चुका है. इसका बेहतरीन उदाहरण हाल ही में सामने आया है, जहां नेपाल का एक महज 5 साल का बच्चा सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस का दिल जीत रहा है. यह नन्हा खिलाड़ी अपने दमदार शॉट्स और बेहतरीन तकनीक से दिग्गज खिलाड़ियों को भी चौंका रहा है.

इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे इस बालक का नाम अर्पित कार्की है, जो नेपाल से ताल्लुक रखते हैं. अर्पित की बल्लेबाजी तकनीक और आत्मविश्वास को देखकर किसी को भी यह यकीन नहीं होगा कि वह सिर्फ 5 साल का है. वह एक लेफ्ट-हैंड बैटर हैं और अपने शानदार कवर ड्राइव और लॉन्ग ऑन के ऊपर हवाई शॉट्स के लिए चर्चा में हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पित किस सहजता और स्टाइल के साथ गेंद को टाइम कर रहे हैं. उनके स्ट्रोक्स में वो परिपक्वता नजर आती है, जो आमतौर पर अनुभवी खिलाड़ियों में देखने को मिलती है. वीडियो में आसपास खड़े दर्शक अर्पित की हर शॉट पर तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर मचा दी धूम

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिचर्ड कैटलबरो नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा गया, दूसरे और पांचवें शॉट को मिस न करें. लेकिन अर्पित के सभी शॉट लाजवाब हैं. अब तक इस वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 8.9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट्स में लोग अर्पित की प्रतिभा को सलाम कर रहे हैं.

कमेंट सेक्शन में तारीफों की भरमार

इस नन्हे बल्लेबाज की तारीफ करते हुए एक यूजर उपजीत सिंह सचदेवा ने लिखा, “हर एक शॉट कमाल का है.” वहीं, मार्कस ने अर्पित को “युवा गिलक्रिस्ट” की उपाधि दे दी.एक यूजर ने लिखा, ‘कितना प्यारा! सभी क्रिकेटिंग गियर में छोटा प्यारा खिलाड़ी कितना अच्छा लग रहा है”  विक्टर नामक एक अन्य यूजर ने तो यहां तक कहा कि, “युवराज सिंह इन शॉट्स को देख गर्व महसूस करेंगे.” 

भविष्य के सितारे की झलक

अर्पित कार्की की यह प्रतिभा सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि नेपाल जैसे देशों में भी क्रिकेट की जड़ें कितनी गहराई तक पहुंच चुकी हैं. आने वाले समय में नेपाल को क्रिकेट के वैश्विक नक्शे पर मजबूत स्थान दिला सकता है. हाल ही नेपाल की टीम ने ग्लासगो में स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के साथ त्रिकोणीय सीरीज में भाग लिया था. संदीप लामिछाने जैसे खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान स्थापित की है. टी20I विश्वकप और एशिया कप में भाग ले चुकी नेपाल टीम सितंबर में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी.  

छक्का मारने के बाद बैट्समैन को आया हार्ट अटैक, मैदान पर ही हुई मौत, Video

चाहे जो हो कुछ मत करो… गिल की कप्तानी की डेडलाइन तय, रवि शास्त्री ने BCCI से मांगे इतने दिन

टीम इंडिया से बाहर चल रहे खलील अहमद भी दिखाएंगे जलवा, इंग्लैंड में इस टीम के साथ किया करार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >