गंभीर नहीं थे पहली पसंद, बीसीसीआई इस दिग्गज को बनाना चाहता था टीम इंडिया का कोच

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर जुलाई में नियुक्त किए गए थे. लेकिन कोच के लिए वह बीसीसीआई की पहली पसंद नहीं थे.

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के टी20 विश्वकप में जीत के बाद राहुल द्रविड़ ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह गौतम गंभीर को टीम का नया कोच नियुक्त किया.गंभीर इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर के रूप में आईपीएल में वयस्त थे और उसके बाद सीधे उन्हें भारत की मुख्य टीम का कोच बना दिया गया. लेकिन अब रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है, कि वे कोच के रूप में पहली पसंद नहीं थे. 

द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर को लेने की अफवाहें मुख्य रूप से आईपीएल 2024 के दूसरे भाग के दौरान शुरू हुईं. गंभीर के पास कोचिंग का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद, उनकी दावेदारी को चुनौती देने वाला कोई नहीं थी. गंभीर के पास अपनी योग्यता साबित करने के लिए फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी तक का समय है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंभीर द्रविड़ की जगह लेने के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद कभी नहीं थे. बल्कि वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण थे.

लक्ष्मण थे पहली पसंद

वीवीएस लक्ष्मण ने कोच बनने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इसके अलावा गंभीर को तब चुना गया जब कुछ अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने भी कोच बनने का ऑफर ठुकरा दिया. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “वह कभी भी बीसीसीआई की पहली पसंद नहीं थे, बल्कि वीवीएस लक्ष्मण थे. कुछ जाने-माने विदेशी नाम तीनों प्रारूपों के कोच नहीं बनना चाहते थे, इसलिए उन्हें एक समझौता माना गया. जाहिर है, कुछ अन्य मजबूरियां भी थीं.” हालांकि लक्ष्मण भारत की टी20 टीम के कोच जरूर बने और साउथ अफ्रीका में सूर्यकुमार की अगुवाई वाली उस टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में शानदार जीत भी दर्ज की.

गंभीर की कोचिंग में टीम का बुरा प्रदर्शन

जुलाई 2024 में गंभीर टीम के कोच बने और तब से टीम के साथ उनका भी बुरा दौर चल रहा है. भारतीय टीम उनकी कोचिंग पीरियड में श्रीलंका में एकदिवसीय सीरीज में हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शर्मनाक 0-3 से वाइटवॉश भी शामिल है. अब वह लगातार दूसरी टेस्ट श्रृंखला हारने की कगार पर है, क्योंकि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 से पीछे है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पिछली चार बार से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत रही है. ऐसे में गंभीर को बस यही उम्मीद होगी कि भारत बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के पांचवें टेस्ट मैच में एससीजी में कोई चमत्कार कर दिखाए. जिससे उन्हें 2027 में अपने अनुबंध के अंत तक भारतीय टीम के साथ बने रहने की कुछ उम्मीद मिल सकती है. वरना उनकी कुर्सी खतरे में होगी. 

पांचवें टेस्ट से पहले भारत को लगा झटका, चोट के कारण टीम से बाहर हुआ तेज गेंदबाज

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का पलड़ा भारी, इरफान पठान ने जताई जीत की उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >