‘आप 140 करोड़…’ हरमन एंड कंपनी का भारतीय पुरुष टीम ने बढ़ाया हौसला; रोहित-गंभीर ने दिया जीत का मंत्र

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम को पुरुष टीम का समर्थन मिला है. मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से निडर होकर खेलने और ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन करने की अपील की.

Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ियों और हेड कोच गौतम गंभीर ने महिला टीम को शुभकामनाएं दी हैं.

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया. सभी ने खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने, अपने खेल पर भरोसा रखने और किसी भी तरह का दबाव महसूस किए बिना मैदान पर उतरने की सलाह दी.

महिला टीम के पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका

रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय महिला टीम पिछले कुछ वर्षों से शानदार क्रिकेट खेल रही है और इस बार उनके पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों का फायदा उठाकर शानदार प्रदर्शन करेगी.

गंभीर ने क्या मैसेज दिया?

हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से निडर होकर खेलने की अपील की. उन्होंने कहा कि विश्व कप जैसा मंच हर किसी को नहीं मिलता, इसलिए इस मौके का आनंद लें और पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरें. गंभीर ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि टीम देश का नाम रोशन करेगी.

गिल और अय्यर ने दिया खास संदेश?

शुभमन गिल ने कहा कि भारतीय महिला टीम के पास एक बार फिर इतिहास रचने का मौका है और वह ट्रॉफी जीतकर देश को गौरवान्वित कर सकती है. वहीं, श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों को पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा क्रिकेट खेलने की सलाह दी.

ईशान किशन ने क्या कहा?

ईशान किशन ने कहा कि टीम को कोई अतिरिक्त दबाव लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे सीजन की तरह अपना स्वाभाविक खेल खेलने और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखने को कहा. ईशान ने उम्मीद जताई कि भारतीय महिला टीम इस बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने में सफल होगी.

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 1 रन बनाते ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचेंगी नया कीर्तिमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >