अब हेड कोच पर चला BCCI का चाबुक, गौतम गंभीर के असिस्टेंट पर साथ यात्रा करने पर लगा बैन!

Gautam Gambhir: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच पर भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंभीर के निजी सहायक पर साथ में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Gautam Gambhir: BCCI खिलाड़ियों के साथ पूरी तरह सख्ती के मूड में है. खिलाड़ियों के साथ कोच पर भी भारतीय क्रिकेट की शीर्ष संस्था का चाबुक चल रहा है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर के निजी सहायक को टीम के साथ यात्रा करने, टीम बस का उपयोग करने आदि से रोक दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित स्थान पर उनके घूमने की रिपोर्ट पर बीसीसीआई का यह रिएक्शन आया है. कथित तौर पर यह कदम बीसीसीआई के पास ‘गौरव अरोड़ा’ के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह केवल खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ या चयनकर्ताओं के लिए अनुमत क्षेत्रों में प्रवेश कर सकते हैं. 

क्रिकब्लॉगर के अनुसार, गंभीर के सहायक अरोड़ा को टीम होटल में रहने, टीम के साथ यात्रा करने, टीम बस का उपयोग करने और स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स तक पहुँचने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अरोड़ा ने कथित तौर पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के दौरान एडिलेड में बीसीसीआई के आतिथ्य बॉक्स तक पहुँच बनाई थी, चयनकर्ताओं के लिए निर्धारित कारों का उपयोग किया था, टीम के होटल में प्रतिबंधित नाश्ता क्षेत्रों में प्रवेश किया था.

क्रिकब्लॉगर को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ” इसके जवाब में बीसीसीआई ने गंभीर के पीए को भारतीय टीम के साथ एक ही होटल में रहने, स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स में जाने और टीम बस का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. वह टीम के साथ यात्रा नहीं कर सकते.” रिपोर्ट में कहा गया है कि अरोड़ा ने टीम के सदस्यों और अधिकारियों के लिए आरक्षित क्षेत्रों में प्रवेश किया था. वे चयनकर्ताओं की कार, एडिलेड में बीसीसीआई का आतिथ्य बॉक्स और टीम होटलों में प्रतिबंधित नाश्ता क्षेत्र तक पहुंच गए थे.

इससे पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलना जरूरी कर दिया था. इसके साथ ही क्रिकेटर्स के परिवार के सदस्यों को उनके साथ दौरे पर जाने पर प्रतिबंध जारी किया था. 45 दिनों से अधिक की शृंखला के लिए, परिवारों को खिलाड़ियों के साथ केवल 14 दिनों तक रहने की अनुमति है. छोटे दौरों के लिए, परिजनों को केवल सात दिनों तक रहने की अनुमति है. इसके अलावा, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने निजी शेफ के साथ यात्रा करने से भी रोक दिया है.

‘1999 में पिता की मौत ने सब बदल दिया’, सचिन तेंदुलकर ने लाइफटाइम अवार्ड मिलने के बाद किया बड़ा खुलासा

ये सभी मुद्दे कथित तौर पर मुंबई स्थित मुख्यालय में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के दौरान उठाए गए. बैठक में कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, कोच गंभीर और बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद थे. बैठक के बाद बीसीसीआई की ओर से जारी दस सूत्री सलाह सामने आई.

जब पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेटर्स के सामने तन गई AK47, दिग्गज ने सुनाया वह खौफनाक मंजर

बीसीसीआई का क्रिकेटरों को ‘नमन’, जानिए आखिर इन पुरस्कारों का नाम ‘नमन’ ही क्यों पड़ा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >