त्रिकोणीय सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण यह खिलाड़ी हुआ बाहर

Finn Allen out of NZ squad for Tri Series: न्यूजीलैंड के इन-फॉर्म बल्लेबाज फिन एलेन त्रिकोणीय सीरीज से पहले पैर में चोट लगने के कारण बाहर हो गए हैं. उन्हें यह चोट अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट खेलते हुए लगी थी, जहां वह सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेल रहे थे.

Finn Allen out of NZ squad for Tri Series: जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रही त्रिकोणीय सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के इन-फॉर्म दाएं हाथ के बल्लेबाज फिन एलेन चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. फिन एलेन को यह चोट अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट के दौरान लगी, जहां वह सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेल रहे थे. उन्हें पैर में चोट आई है और अब उन्हें आगे की जांच के लिए न्यूजीलैंड भेजा जा रहा है. वहां मेडिकल टीम की सलाह के बाद उनकी रिकवरी का प्लान तैयार किया जाएगा.

यह तय हो गया है कि 26 वर्षीय एलेन 14 जुलाई से शुरू हो रही त्रिकोणीय सीरीज में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. न्यूजीलैंड टीम जल्द ही एलेन के विकल्प का ऐलान करेगी. गौरतलब है कि फिन एलेन ने मेजर लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और चोट से पहले वह टूर्नामेंट के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले में 151 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि न्यूजीलैंड को एलेन की गैरमौजूदगी जरूर खलेगी, लेकिन टीम के पास अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है, जो इस चुनौती का सामना करने में सक्षम है. 

न्यूजीलैंड की सीरीज और टीम की स्थिति

त्रिकोणीय सीरीज में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला 16 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की ओर से कई प्रमुख व्हाइट-बॉल खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं, जिनमें ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और कप्तान मिचेल सैंटनर शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में नहीं खेले थे. इस सीरीज के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होंगे.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिच सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फोल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी

त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल

14 जुलाई –  जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका

16 जुलाई –  दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड

18 जुलाई –  जिम्बाब्वे vs न्यूजीलैंड

20 जुलाई –  जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका

22 जुलाई –  न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका

24 जुलाई –  जिम्बाब्वे vs न्यूजीलैंड

26 जुलाई –  फाइनल मुकाबला

‘हनीमून पीरियड में हैं शुभमन’, सौरव गांगुली ने कैप्टन गिल को दी वार्निंग, कहा- केवल एक जीत…

बिना एक गेंद खेले मैक्सवेल की टीम फाइनल में, पीली जर्सी वाली डुप्लेसी की टीम को लगा झटका

ब्रैडमैन, गावस्कर, कोहली और द्रविड़ सबका रिकॉर्ड टूटेगा, शुभमन गिल इतने रन बनाकर रचेंगे इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >