Urvil Patel: आईपीएल में अनसोल्ड, अब 28 गेंद में 100 मारकर मचाया तहलका, तोड़ डाला ऋषभ का रिकॉर्ड

Urvil Patel: गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में 28 गेंद में शतक जड़ दिया है. गुजरात और त्रिपुरा के बीच हुए टी20 मुकाबले में शतक जड़ कर उर्विल ने ऋषभ पंत Rishabh Pant) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Urvil Patel: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात और त्रिपुरा के बीच टी20 मुकाबले में आज बुधवार को उर्विल पटेल ने शतक मारकर तहलका मचा दिया है. उर्विल ने 28 गेंद में ही 100 रन मारकर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनका यह शतक टी20 इतिहास का भी दूसरा सबसे तेज शतक है. हैरानी की बात है कि उर्विल को आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में किसी ने नहीं खरीदा.

उर्विल पटेल ने अपनी शतकीय पारी में 7 चौके और 12 छक्के लगाए. वह 35 गेंदों पर 113 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 156 रन रन बनाए. आर्या देसाई के साथ ओपनिंग करने उतरे 26 वर्षीय उर्विल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको आकर्षित किया है. उर्विल पटेल की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया. उन्होंने अपनी पारी से भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पंत ने 2018 में हिमाचल के खिलाफ 32 गेंदों में शतक बनाया था. उर्विल मात्र 1 गेंद से सबसे तेज टी20 शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गए. सबसे तेज टी20 शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम पर है, जिन्होंने इसी साल साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक जड़ा था.

ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीददार

उर्विल पिछले साल गुजरात टाइटंस की स्क्वाड में थे, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इस बार भी उर्विल ने अपना नाम आईपीएल के 2025 के ऑक्शन के लिए दिया था, लेकिन उनका नाम शॉर्टलिस्ट किए गए 577 खिलाड़ियों में नहीं था. ऑक्शन को समाप्त हुए बस दो ही दिन हुए हैं. अपने उम्मीद में नाकाम रहने के बाद उर्विल ने अब जोरदार शतक लगाकर करारा जवाब दिया है.

 टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक

  1. साहिल चौहान- 27 गेंद (एस्टोनिया बनाम साइप्रस, 2024)
  2. उर्विल पटेल- 28 गेंद (गुजरात बनाम त्रिपुरा, 2024)
  3. क्रिस गेल- 30 गेंद (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वारियर्स, 2013)
  4. ऋषभ पंत- 32 गेंद (दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश, 2018)
  5. डब्लू. लुब्बे- 33 गेंद (नॉर्थ वेस्ट बनाम लिम्पोपो, 2018)
  6. जे. एन. लॉफ्टी-ईटन- 33 गेंद (नामीबिया बनाम नेपाल, 2024)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >