इंग्लैंड महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत को हराते ही तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ये महारिकॉर्ड

England Women’s Cricket Team Creates History: इंग्लैंड महिला टीम ने लॉर्ड्स में भारत को 8 विकेट से हराया और डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 115 रन का लक्ष्य सिर्फ 21 ओवर में हासिल कर लिया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 144 रन बनाए थे. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

England Women’s Cricket Team Creates History: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत को 8 विकेट से हराकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में इंग्लैंड को 144 रन का लक्ष्य दिया था. लेकिन मौसम के खलल के चलते इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 24 ओवर में 115 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने सिर्फ 21 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड महिला टीम ने घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

अब इंग्लैंड ने अपने घर पर 182 में से 121 वनडे मुकाबले जीत लिए हैं और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया (120 जीत, 146 मैच) को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के नाम था. इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड (166 मैच में 86 जीत) और चौथे स्थान पर भारत (131 मैच में 81 जीत) है. पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने घरेलू सरजमीं पर 97 मैचों में 52 बार जीत दर्ज की है.

घरेलू मैदान पर वनडे मैचों में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम

121 इंग्लैंड (182 एकदिवसीय मैचों में)*
120 ऑस्ट्रेलिया (146 में)
86 न्यूजीलैंड (166 में)
81 भारत (131 में)

IND W vs ENG W 2nd ODI मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही, जब ओपनर प्रतिका रावल जल्द ही आउट हो गईं. मंधाना (42) और हरलीन देओल (16) ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन मिडल ऑर्डर एक बार फिर विफल रहा. हरमनप्रीत (7), जेमिमा (3) और रिचा घोष (2) सस्ते में आउट हो गईं. दीप्ति शर्मा ने 30 रन बनाकर कुछ राहत दी, जबकि अरुंधति रेड्डी ने 14 रन जोड़े. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 144 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े. ब्यूमोंट 34 रन बनाकर आउट हुईं, वहीं कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट ने 21 रन का योगदान दिया. अंत में एमी जोन्स (नाबाद 46) और सोफिया डंकली (नाबाद 9) ने टीम को जीत दिलाई. इस जीत से इंग्लैंड ने न सिर्फ सीरीज में वापसी की, बल्कि घरेलू वनडे जीत का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. पहला मुकाबला भारत ने 5 विकेट से जीता था. 

तीसरे मुकाबले में होगी निर्णायक जंग

अब दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से  बराबर है. इस टूर्नामेंट का आखिरी मैच 22 जुलाई से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. इस निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें जीत का पूरा जोर लगाना चाहेंगी.  

सुरेश रैना की लिस्ट में धोनी और विराट नहीं, मिस्टर IPL ने वर्ल्ड प्लेइंग XI में इस पाकिस्तानी को शामिल कर चौंकाया

SA C vs WI C मैच टाई, सुपर ओवर नहीं बॉल आउट से हुआ फैसला, डिविलियर्स की टीम ने ऐसे जीता मैच

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला, WCL आयोजकों ने इस वजह से रद्द किया मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >