भारत दौरे के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड स्क्वाड की घोषणा, मैच जिताने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. उसने कप्तान जोस बटलर को बरकरार रखा है. इसी टीम के साथ इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग लेगा.

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ जनवरी में होने वाली सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय इंग्लिश टीम भारतीय दौरे सीमित ओवर के दो सीरीज खेलेगी. इस टीम के लिए इंग्लैंड ने जोस बटलर को कप्तान बनाया है. इसी टीम के साथ वह आने पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भी उतरेगा. चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी में होना संभावित है. 

इंग्लैंड जोस बटलर की कप्तानी में सीमित ओवरों के दो आईसीसी टूर्नामेंट हार चुका है. फिर भी इंग्लैंड ने उन पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें ही अपना कप्तान बनाया है. जबकि टेस्ट क्रिकेट में 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट की वापसी इस टीम में हो गई है. वे करीब एक साल बाद वनडे टीम में वापसी करेंगे. बेन स्टोक्स को इन दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, लिहाजा उन्हें भारतीय दौरे के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया है. इंग्लिश टीम में तेज गेंदबाज मार्क वुड हाल की भी वापसी हुई है. वे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे.

भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम कुल पांच टी20 मुकाबले और तीन ओडीआई मैच खेलेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त जीत के बाद इंग्लैंड पूरे जोश में होगा. इससे पहले वह वेस्टइंडीज में भी टी20 सीरीज जीत चुका है. इंग्लैंड के साथ-साथ भारत भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद नंबर वन टीम बनी हुई है. दोनों टीमों के पास चैंंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा. इंग्लैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है, लेकिन अभी भारत ने अपने स्क्वाड नहीं किया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्डकप के बाद आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में अपने नेतृत्व को साबित करने का मौका होगा. 

टी20 सीरीज का शेड्यूल

22 जनवरी- कोलकाता, इडेन गार्डन्स

25 जनवरी- चेन्नई, एमए चिदंबरम स्टेडियम 

28 जनवरी- राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम 

31 जनवरी- पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

2 फरवरी- मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम 

ओडीआई सीरीज के लिए शेड्यूल

6 फरवरी, 2025- नागपुर, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान 

9 फरवरी- कटक, बाराबती स्टेडियम 

12 फरवरी- अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमि ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड.

 ‘बुमराह को बहुत देख चुका…’, चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने शामिल किया धाकड़ बल्लेबाज, भारत के खिलाफ फुल कॉन्फिडेंट 

ऑस्ट्रेलिया में क्यों फेल हो रहे हैं यशस्वी? पुजारा ने बताई गलती, सहवाग और केएल राहुल से सीखने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >