हैरी ब्रूक ने जोंटी रोड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका, एक मैच में लपके इतने कैच

ENG vs WI Harry Brook Equals Jonty Rhodes Record: इंग्लैंड ने एजबैस्टन में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 238 रन से हराया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी में 400 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 162 पर सिमट गया. हैरी ब्रूक ने कप्तान के तौर अपने पहले मैच में जोंटी रोड्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की.

ENG vs WI Harry Brook Equals Jonty Rhodes Record: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच एजबैस्टन में खेला गया. आयरलैंड में सीरीज जीतकर इंग्लैंड आई वेस्टइंडीज को तुरंत झटका लगा. इंग्लिश बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धुलाई करते हुए 50 ओवर में 400 रन बोर्ड पर टांग दिए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 162 रन पर ही ऑलआउट हो गया. इस मैच में कई सारे रिकॉर्ड बने वहीं हैरी ब्रूक की इंग्लैंड की वनडे टीम के फुल-टाइम कप्तान के रूप में शुरुआत भी बेहद शानदार रही. उन्होंने वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दिलाने के साथ एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी हिस्सा लिया.

ब्रूक ने आउटफील्ड में कुल पांच कैच लपके, जो एक पारी में किसी फील्डर द्वारा लिए गए सर्वाधिक कैचों की बराबरी है. उनसे पहले सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स ने ऐसा किया था, जिन्हें फील्डिंग की दुनिया में क्रांति लाने वाला माना जाता है. हालांकि ब्रूक के अधिकतर कैच सामान्य थे, लेकिन यह साबित करता है कि वह फील्ड प्लेसमेंट में माहिर हैं. जैकब बेथेल की गेंद पर ज्वेल एंड्रयू का शानदार हवा में उड़ता कैच खास रहा.

एक मैच में कैचों का भी बन गया रिकॉर्ड

मैच फील्डरों के लिए कुल मिलाकर शानदार रहा. ब्रायडन कार्स ने बाउंड्री पर एक हाथ से उड़ते हुए जो कैच पकड़ा, वह सबसे बेहतरीन रहा. वहीं रोस्टन चेज ने भी बाउंड्री की ओर दौड़ते हुए डाइव लगाकर जेमी ओवरटन का शानदार कैच पकड़ा. इस मुकाबले में कुल 17 कैच लिए गए, जो कि वनडे इतिहास में कैचों की वर्ल्ड रिकॉर्ड संख्या से सिर्फ दो कम है. मैच का एकमात्र विकेट जो कैच नहीं था, वह अलजारी जोसेफ का विकेट था जिन्हें आदिल रशीद ने बोल्ड किया.

इंग्लैंड के टॉप-7 बल्लेबाजों ने बनाए 30+ रन

इस मैच में कई और रोचक आंकड़े देखने को मिले. इंग्लैंड के टॉप-7 बल्लेबाजों ने 30 से ज्यादा रन बनाए, जो कि वनडे इतिहास में पहली बार हुआ. जेमी स्मिथ (37 रन), बेन डकेट ( 60) रन, जो रूट (57 रन), हैरी ब्रूक (58 रन), जोस बटलर (37 रन), जैकब बेटेल (82 रन), विल जैक्स (39 रन) की बदौलत इंग्लैंड ने 400/8 का स्कोर बनाया, जो वनडे में बिना किसी शतक के बना सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंचा.

इंग्लैंड की दूसरी सबसे बड़ी जीत

238 रनों की यह जीत इंग्लैंड की वनडे इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही. इससे पहले उन्होंने 2018 में ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया को 242 रनों से हराया था. यह जीत इंग्लैंड के लगातार सात वनडे हार के सिलसिले को तोड़ती है और उन्हें 2023 वर्ल्ड कप की शुरुआत के बाद पहली द्विपक्षीय सीरीज जीतने की उम्मीद दिलाती है. इंग्लैंड को सीरीज में अजेय बढ़त लेने का मौका 1 जून, रविवार को कार्डिफ में मिलेगा.

क्वालिफायर-1 में बस एक ओवर पंजाब ने किया मुकाबला, फुला दी थींं कोहली एंड कंपनी की सांसे 

ENG vs WI: लाखों में एक! कार्स ने उल्टी डाइव लगाकर लपका हैरान करने वाला कैच, देखें वीडियो

अलविदा… भारत को हराकर न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले दिग्गज कोच का निधन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >