वनडे क्रिकेट में हुआ पहली बार, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 रन बनाकर छुआ यूनिक रिकॉर्ड

ENG vs WI: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में वेस्टइंडीज को 238 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज की धमाकेदार शुरुआत की. इस मैच में इंग्लैंड ने बिना शतक लगाए 400 रन बनाकर वनडे का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया.

ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 29 मई से शुरु हुई. एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर 238 रन की बड़ी जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज की जोरदार शुरुआत की. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400/8 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम मात्र 162 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

बिना शतक के सबसे बड़ा स्कोर, सात बल्लेबाजों ने 30+ बनाए

इंग्लैंड की इस पारी में कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया, फिर भी टीम ने 400 रन का आंकड़ा पार किया, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड. खास बात यह रही कि इंग्लैंड के टॉप-7 बल्लेबाजों ने 30 या उससे ज्यादा रन बनाए, जो वनडे इतिहास में पहली बार हुआ. बेटेल ने आखिरी ओवरों में आक्रामक रुख अपनाते हुए पांच छक्के और आठ चौके जड़े, जबकि विल जैक्स (39 रन, 24 गेंद) ने छठे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी में उनका साथ दिया. इंग्लैंड का 400/8 का स्कोर एजबेस्टन में बना दूसरा सबसे बड़ा वनडे टीम स्कोर है. इससे अधिक स्कोर केवल इंग्लैंड ने ही 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 408/9 बनाकर किया था. 

दक्षिण अफ्रीका का तोड़ा रिकॉर्ड

जैकब बेथेल (82 रन, 53 गेंद) की विस्फोटक पारी ने इंग्लैंड की पारी को रफ्तार दी. इसके अलावा डकेट (60), रूट (57) और ब्रूक (58) ने भी अहम अर्धशतक जड़े. यह एजबेस्टन में इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर रहा. इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में बिना किसी बल्लेबाज के शतक के सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया. यह टीम वर्क का शानदार उदाहरण रहा, जहां इंग्लैंड के शीर्ष सात बल्लेबाजों ने 30 या उससे अधिक रन बनाए. वनडे इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम की टॉप-7 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में 30+ रन बनाए हैं. इसने दक्षिण अफ्रीका के 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए 392 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

गेंदबाजों का जलवा, वेस्टइंडीज 162 पर ढेर

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. ब्रूमी-बॉय साकिब महमूद ने 3/32 की प्रभावशाली गेंदबाजी की और क्रेग ओवरटन ने भी 3/22 के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए. कप्तान हैरी ब्रूक ने भी कप्तानी में दम दिखाया और एक फील्डर के रूप में 5 कैच लपके, जो वनडे में संयुक्त रूप से सर्वाधिक हैं. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन नंबर 11 बल्लेबाज जेडन सील्स (29 रन) ने बनाए, जो वनडे इतिहास में दुर्लभ उपलब्धि है.

इंग्लैंड ने तोड़ी हार की लकीर, नए युग की दमदार शुरुआत

यह जीत इंग्लैंड के लिए राहत की सांस जैसी रही, क्योंकि टीम इससे पहले लगातार सात मैच हार चुकी थी. यह हैरी ब्रूक के बतौर सीमित ओवर कप्तान पहला मुकाबला था और उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की. हाल ही में आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलने वाले जैकब बेथेल ने दिखा दिया कि वे इंग्लैंड के भविष्य के लिए कितने जरूरी हैं. यह जीत न सिर्फ सीरीज में इंग्लैंड को बढ़त दिलाती है, बल्कि वनडे विश्व कप 2027 की दिशा में भी आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है. हालांकि भारत के आने वाले टेस्ट सीरीज के लिए यह गंभीर चेतावनी भी है. 

IPL 2025: क्वालिफायर-1 में RCB ने रचा इतिहास, अब ट्रॉफी जीतना पक्का, बन रहा ऐसा संयोग

कोचों ने सुयश को क्या काम सौंपा था? क्वालिफायर-1 में PBKS को ढहाने के बाद खुद खोला राज

IPL 2025: विराट-अनुष्का से लेकर प्रीति जिंटा तक, देखें RCB vs PBKS क्वालिफायर-1 के टॉप मोमेंट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >