बटलर का कहर जारी, घरेलू जमीन पर खेली T20I की अपनी सबसे बड़ी पारी, पहले मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

ENG vs WI 1st T20I Jos Buttler: जोस बटलर ने घरेलू ज़मीन पर अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 59 गेंदों में 96 रन बनाए. लियाम डॉसन ने दो साल बाद वापसी करते हुए 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को ध्वस्त कर दिया. पहले टी20 में इंग्लैंड ने हर विभाग में दबदबा दिखाते हुए वेस्टइंडीज को आसानी से हरा दिया.

ENG vs WI 1st T20I Jos Buttler: जोस बटलर का IPL 2025 वाला फॉर्म बदस्तूर जारी है. वनडे सीरीज के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 6 जून से शुरू हुई. दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जोस बटलर की शानदार पारी और लियाम डॉसन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने एकतरफा जीत दर्ज की. यह मुकाबला इंग्लैंड के चेस्टर-ले-स्ट्रीट मैदान पर खेला गया, जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड ने हर विभाग में बाजी मारी. बटलर ने अपने टी20 करियर की घरेलू सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 59 गेंदों में 96 रन बनाए, जबकि दो साल बाद टीम में लौटे स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने 4 विकेट झटककर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लिश टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. फिल सॉल्ट की अनुपस्थिति में ओपनर के रूप में उतरे जैमी स्मिथ ने पहले ही ओवर से आक्रमण शुरू कर दिया. उन्होंने जेसन होल्डर के खिलाफ तीन चौके जड़े और फिर बटलर के साथ मिलकर पावरप्ले में इंग्लैंड को 78 रन तक पहुंचा दिया. हालांकि पिच पर धीमे गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, लेकिन बटलर ने सूझबूझ के साथ रन बनाना जारी रखा. उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर अंत तक टिके रहकर इंग्लैंड को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. बटलर की पारी में ताकत, टाइमिंग और टेक्निक का बेहतरीन मेल देखने को मिला.

बटलर ने संभाली इंग्लिश पारी

एक तरफ विकेट गिर रहे थे, दूसरी ओर बटलर ने एक छोर संभाले रखा. जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ी, रन बनाना मुश्किल होता गया. खासकर स्पिनर मोटी की चार ओवर की कसी हुई गेंदबाजी ने इंग्लैंड की रफ्तार धीमी कर दी. बटलर ने इसके बावजूद रन रोटेट करते हुए 59 गेंदों पर 96 रन बनाए. बटलर ने 162.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 5 छक्के लगाए. हालांकि वह महज 4 रन से शतक से चूक गए जब अलजारी जोसेफ की गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया. डीआरएस पर फैसला अंपायर्स कॉल रहा और पूरा स्टेडियम बटलर के आउट होते ही मायूस हो गया. बटलर की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए. 

वेस्टइंडीज की लड़खड़ाई पारी

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत ठीकठाक रही. जॉनसन चार्ल्स (18) और एविल लुइस (39) ने सधी हुई बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े. लुइस अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. लेकिन वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. जिसकी वजह से कैरिबियाई टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने यह मैच 21 रनों से अपने नाम किया. इंग्लैंड की ओर से लियाम डासन को 4, तो मैथ्यू पॉट्स और जेकब बेथेल को 2-2 विकेट मिले. इस सीरीज का दूसरा मैच अब 8 जून को काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा.

श्रेयस अय्यर ने दिखाया दम, IPL 2025 के बाद मुंबई T20 लीग में सूर्यकुमार की टीम को दी शिकस्त

कौन जीतेगा WTC 2025 फाइनल? डिविलियर्स ने इस टीम को बताया फेवरेट

केएल राहुल ने शतक जड़ दिखाए तेवर, बाकी फिसले, इंग्लैंड लायंस vs भारत ए का पहले दिन ऐसा रहा हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >