ENG vs NZ: उड़ा दीं गिल्लियां! इंग्लिश गेंदबाज ने हैट्रिक के साथ न्यूजीलैंड पारी को किया समाप्त

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) ने हैट्रिक लेकर कीवी पारी को सस्ते में समेट दिया. ब्रायडन कार्से (Brydon Carse) ने भी 4 विकेट लेकर उसके प्रमुख बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया.

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम भरभरा कर गिर गई. उसके सभी बल्लेबाज केवल 125 रन पर ऑलआउट हो गए. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से ने मध्यक्रम में कहर ढाते हुए चार प्रमुख विकेट लिए. जबकि  गस एटकिंसन ने अंतिम में एक शानदार हैट्रिक लेकर रही सही कसर पूरी कर दी. कप्तान केन विलियम्सन (37 रन) के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ ने 8 वें विकेट के लिए कुछ संघर्ष करते हुए 29 रन की साझेदारी की लेकिन एटिकिंसन ने 125 के स्कोर पर दनादन तीन विकेट झटकते हुए कीवी पारी का अंत कर दिया. 

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने कल 6 दिसंबर को 10 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए. इंग्लैंड की नई बल्लेबाजी सनसनी हैरी ब्रुक ने शानदार शतक बनाया. लेकिन हैरी (123) और ओली पोप (66) के अलावा कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज ज्यादा नहीं चल सका. नाथन स्मिथ और विल रोर्रुके ने क्रमशः 4 और 3 विकेट लिए.  

इंग्लैंड ने हासिल की निर्णायक बढ़त

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 125 के मामूली स्कोर पर समेट दिया गया है.. ब्रायडन कार्से द्वारा एक ओवर में दो विकेट लेने के बाद फिलिप्स और नाथन स्मिथ ने कुछ चौके लगाए और एटकिंसन ने शानदार हैट्रिक के साथ चीजों को तेजी से समेटा. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में विलियमसन ने कल अच्छी पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाजों के पास इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की बॉलिंग का कोई जवाब नहीं था. इंग्लैंड ने 155 की भारी बढ़त हासिल कर ली है और दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं. बेन डकेट और जैकब बेथेल शतक के नजदीक हैं और क्रमशः 79 और 88 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने अपने खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के बलबूते इस टेस्ट में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है. आज खेल का दूसरा दिन ही है और उसके पास 335 रन से ज्यादा की लीड हो चुकी है.

WTC रैंकिंग में फिर मचेगी उथल-पुथल

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 8 विकेट से जीता था. पहले टेस्ट में जीत के बाद न्यूजीलैंड 5वें स्थान पर फिसल गया था. दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड की लीड अब 335 रन से ज्यादा की हो चुकी है. अगर इंग्लैंड यह टेस्ट भी जीत जाता है तो विश्व टेस्ट चैंपिंयनशिप की तालिका में न्यूजीलैंड और भी नीचे खिसक सकता है. इंग्लैंड के लिए यह जीत उसे जीत प्रतिशत के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे कर 5वें स्थान पर कब्जा करने में मदद करेगी. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >