Eng vs Ind 2nd Test: बर्मिंघम में अचानक तलवारबाजी करने लगे रविंद्र जडेजा, फिरंगियों के उड़ गए होश!

Eng vs Ind 2nd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन टीम इंडिया ने लंच तक 6 विकेट खोकर 419 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 89 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा का जलवा कायम है. उन्होंने टेस्ट में 23वां अर्धशतक भी पूरा कर लिया. 50 रन बनाते ही जडेजा ने इंग्लैंड की धरती में जो किया, उसे देखकर अंग्रेज हैरान रह गए.

Eng vs Ind 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा. गिल जहां शतक बनाकर अब तक क्रिज पर जमे हुए हैं, वहीं जडेजा अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. जडेजा ने 137 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 89 रनों की बेशकीमती पारी खेली. उन्होंने 6ठे विकेट के लिए कप्तान गिल के साथ 203 रनों की साझेदारी निभाई. लेकिन सर जडेजा ने अर्धशतक जमाते ही बर्मिंघम में जो किया, उसे देखकर अंग्रेज के होश उड़ गए.

बर्मिंघम में तलवारबाजी करने लगे जडेजा

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में रविंद्र जडेजा शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौके और छक्के जमाए और बीच मैदान तलवारबाजी भी की, जिसे देखकर सब हैरान रह गए. टेस्ट में 23वां अर्धशतक जमाने के बाद जडेजा ने अपने बल्ले को तलवार बना लिया और उससे तलवारबाजी करने लगे. दरअसल जडेजा का यह जश्न मनाने का अनोखा तरीका है, जो काफी फेमस है. जब वो अपने बल्ले से कुछ अच्छा करते हैं, उसका जश्न वो तलवारबाजी के साथ मनाते हैं. बर्मिंघम में भी उन्होंने वैसा ही किया.

जडेजा का टेस्ट करियर

रविंद जडेजा का टेस्ट करियर शानदार रहा है. अब तक उन्होंने 82 टेस्ट मैच भारत की ओर से खेले हैं, जिसमें उन्होंने 121 पारियों में 3495 रन बनाए हैं. टेस्ट में उन्होंने 4 शतक और 23 अर्धशतक जमाए हैं. टेस्ट में जडेजा का उच्चतम स्कोर 175 रन है. गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया है. टेस्ट में जडेजा ने अब तक 324 विकेट लिए हैं. जिसमें 5 या उससे ऊपर 15 बार विकेट लिया है. जबकि 3 बार 10 विकेट चटकाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >