एक ही दिन में इंग्लैंड से दूसरा मुकाबला हारी इंडिया, अभ्यास मैच में हरलीन के शतक गया बेकार

ECB Wmn XI vs IND Women: भारत के लिए मंगलवार का दिन क्रिकेट के लिहाज से बेहद निराशाजनक रहा. जहां एक ओर लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय पुरुष टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर महिला टीम को भी अभ्यास मैच में पराजय झेलनी पड़ी. लंदन के बेकेनहैम स्थित द काउंटी ग्राउंड में खेले गए 50 ओवर के वॉर्म-अप मुकाबले में भारत महिला टीम को ECB विमेंस डेवलपमेंट XI ने 18 रन से मात दी.

ECB Wmn XI vs IND Women: भारत और इंग्लैंड की मेंस टीम के बीच लीड्स में हुए पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी. वहीं दिन के एक और मैच में इंग्लैंड टीम ने जीत दर्ज की. यानी भारत को एक दिन में ही दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. भारत महिला टीम की इंग्लैंड दौरे की शुरुआत निराशाजनक रही. मंगलवार को भारतीय टीम को द काउंटी ग्राउंड, बेकेनहैम, लंदन में खेले गए 50 ओवर के अभ्यास मैच में ECB विमेंस डेवलपमेंट XI के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला भारत के लिए महंगा साबित हुआ. इंग्लैंड की सलामी जोड़ी एमा लैम्ब और माया बूशियर ने 196 रन की जबरदस्त साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी. इस साझेदारी को 29वें ओवर में एन. श्री चरणी ने तोड़ते हुए लैम्ब को आउट किया. वहीं बूशियर ने 84 गेंदों में 104 रन की तेजतर्रार पारी खेली और इसके बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटीं. श्री चरणी ने इसी साल अप्रैल में वनडे डेब्यू किया था. वे भारतीय गेंदबाजों में सबसे प्रभावशाली रहीं.

चरणी ने तीन अहम विकेट चटकाए, जिसमें इंग्लैंड की कप्तान हॉली आर्मिटेज का हिट विकेट शामिल था. इसके बावजूद इंग्लिश मिडिल ऑर्डर ने भारत के गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा संभाले रखा. एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स ने 49 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि पेज स्कोलफील्ड और डैनी वायट हॉज ने 34-34 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. इसके दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 353 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

भारतीय पारी में कैसी रही बैटिंग?

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. स्मृति मंधाना सिर्फ 1 रन बनाकर महिका गौर का शिकार बनीं. वनडे टीम से बाहर चल रहीं शैफाली वर्मा को हैरानी भरा मौका मिला और उन्हें ओपनिंग के लिए भेजा गया, लेकिन वे 13 गेंदों में 16 रन बनाकर रियाना मैकडोनाल्ड-गे की गेंद पर आउट हो गईं, जिससे अपनी वापसी की दावेदारी मजबूत करने का मौका गंवा बैठीं. इसके बाद हरलीन देओल ने जिम्मेदारी संभाली और दो महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं. पहली यास्तिका भाटिया के साथ 105 रन की और दूसरी कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 44 रन की. 

हरलीन देओल. इमेज- बीसीसीआई.

हरलीन ने तेज शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे पारी को संभालते हुए 91 गेंदों में शतक (100 रन) पूरा कर रिटायर्ड आउट हो गईं. यास्तिका भाटिया ने 45 गेंदों में 32 रन बनाए, वहीं अमनजोत कौर ने तेज 32 गेंदों में 43 रन की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 47 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. हालांकि भारत का निचला क्रम एक बार फिर विफल रहा, और इसी वजह से टीम 335 रन पर सिमट गई, जिससे 18 रन से मैच हार गई.

28 जून से शुरू होगी सीरीज

यह अभ्यास मैच इंग्लैंड दौरे पर आने वाले सफेद गेंद प्रारूप के लिए टीम इंडिया की तैयारी का हिस्सा था. भारत को इस दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं. दूसरा अभ्यास मैच अब और भी अहम हो गया है, क्योंकि भारतीय टीम को लय पाने के लिए मजबूत वापसी करनी होगी. भारत-इंग्लैंड महिला टीम के बीच सीरीज की शुरुआत 28 जून से होने वाले पहले टी20 मैच से होगी.

‘जैसे गहरे समंदर में धकेल दिया…’, पहले टेस्ट में गिल की कप्तानी पर बोले कोच गंभीर

पहले टेस्ट में हार के बाद लुढ़की टीम इंडिया, WTC 2025-27 में टॉप पर यह टीम

कोच के तौर पर भयावह हो रहे गंभीर के आंकड़े, टीम इंडिया को लगातार मिल रही हार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >