हार के बाद निराश डी गुकेश, आसमान ही ताकता रह गया चैंपियन, प्रज्ञानंदा ने विश्व विजेता को मात देकर चौंकाया, Video

D Gukesh vs R Praggnanandhaa: विज्क आन जी में टाटा स्टील मास्टर्स के प्लेऑफ के टाईब्रेकर मुकाबले में प्रज्ञानंदा ने विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर तहलका मचा दिया है. अपनी हार के बाद गुकेश आसमान की ओर देखते नजर आए.

D Gukesh vs R Praggnanandhaa: रविवार को विज्क आन जी में इतिहास रचते हुए आर प्रज्ञानंदा ने प्लेऑफ में डी गुकेश को हराकर टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया. हालांकि, राउंड 13 में दोनों भारतीय ग्रैंडमास्टर्स को हार का सामना करना पड़ा था, अर्जुन एरिगैसी ने शानदार वापसी करते हुए 31 चालों में गुकेश को मात दी, जबकि विंसेंट कीमर ने सात घंटे लंबे संघर्ष के बाद प्रज्ञानंदा को हरा दिया. इससे यह मुकाबला टाईब्रेकर में चला गया.  डी गुकेश टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स 2025 के फाइनल में आर प्रज्ञानंदा से टाई-ब्रेकर में मिली हार से बेहद निराश हैं.

गुकेश इस हार से हतप्रभ रह गए. ब्लिट्ज प्लेऑफ में उन्होंने पहला गेम जीत लिया था, लेकिन इसके बाद लगातार दो गेम हार गए, जिससे प्रज्ञानंदा विजेता बने. यह हार गुकेश के लिए बेहद निराशाजनक रही, और उनकी भावनाएं उनके चेहरे पर साफ झलक रही थीं. टूर्नामेंट के दौरान वह शीर्ष स्थान पर थे, लेकिन अंत में खराब परिणामों के कारण उन्हें टाई-ब्रेकर में खेलना पड़ा, जहां प्लेऑफ में हार उनके लिए करारा झटका साबित हुई.

अंतिम टाई-ब्रेकर गेम में गुकेश का समय समाप्त हो गया और उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी. उनके चेहरे पर गहरी निराशा साफ नजर आई. न तो प्रशंसकों को यह उम्मीद थी, और न ही खुद 18 वर्षीय खिलाड़ी को. हार के बाद गुकेश अपनी सीट पर गिर से पड़े और छत की ओर देखने लगे, जबकि प्रज्ञानंदा यह देखकर अवाक रह गए.

टाई-ब्रेकर के तीसरे गेम में प्रज्ञानंदा ने लंदन सिस्टम में डिंग लिरेन की रणनीति अपनाई. गुकेश ने शुरुआत में पॉन-अप एंडगेम हासिल किया, लेकिन अपनी चाल से जीत हासिल नहीं कर सके. इस बीच, प्रज्ञानंदा ने अपना घोड़ा वापस ले लिया, जिससे खेल बराबरी की स्थिति में आ गया. आखिरकार, घोड़े और तीन प्यादों की इस लड़ाई में गुकेश का समय समाप्त हो गया, जिससे उन्होंने एक दर्दनाक हार झेल ली.

अपनी ऐतिहासिक जीत पर प्रज्ञानंदा ने कहा, “जब मैं इस टूर्नामेंट में आया था, तो मेरा लक्ष्य खिताब जीतना था. लेकिन प्रतियोगिता बेहद कठिन थी. कल तक मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा था, और अब मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता.”

ICC में क्यों बढ़ रहा है पक्षपात और भ्रष्टाचार? कन्कशन विवाद पर इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा आरोप

अभिषेक शर्मा के तूफान में मुकेश अंबानी का फैन मोमेंट, तालियां बजाकर किया स्वागत, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >