IPL के सबसे महंगे हीरे का फैन हुआ वेस्टइंडीज का दिग्गज, कहा- ऋषभ पंत जिस तरह से रन बनाते हैं वह…

Rishabh Pant: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के फैन वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन भी हैं. उन्होंने पंत की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की है.

Rishabh Pant: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ऐसे ही फेमस नहीं हैं. उनकी बल्लेबाजी और विकेट के पीछे की काबिलियत ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है. भारत ही नहीं दुनिया भर के अन्य खिलाड़ी भी उनके फैन हैं. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत आए वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान दिनेश रामदीन का मानना ​​है कि ऋषभ पंत जिस तरह से रन बनाते हैं उसे देखते हुए वह दुनिया के शीर्ष विकेटकीपर बल्लेबा��ों में से एक हैं.

रामदीन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर ऋषभ पंत दुनिया के शीर्ष विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं. वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं और रन बनाते हैं, वह अद्वितीय है. ऑस्ट्रेलिया का एक युवा खिलाड़ी जोश इंग्लिश है. उन्होंने भी चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था.’ ’वेस्टइंडीज की तरफ से 71 टेस्ट, 139 वनडे और 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 40 वर्षीय रामदीन को लगता है कि एडम गिलक्रिस्ट ने विकेटकीपरों के लिए मानदंड बदल दिए.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले विकेटकीपर केवल विकेटकीपर ही होते थे लेकिन अब क्रिकेट ने काफी विकास किया है और विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका का भी विस्तार हुआ है. इसकी शुरुआत एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों से हुई, जिन्होंने बल्लेबाजी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. क्विंटन डिकॉक, ब्रेंडन मैकुलम और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने विकेटकीपर की भूमिका को नए मुकाम पर पहुंचाया.’’

लखनऊ के कप्तान भी हैं ऋषभ

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो उनकी टीम में महत्वपूर्णता को दर्शाता है. लखनऊ ने उन्हें अपनी टीम की कमान भी सौंपी है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल टीम के लिए बेहद मूल्यवान हैं. ऋषभ पंत ने अब तक आईपीएल में 111 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.31 की औसत और 148.93 की स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128* रन है.

विकेटकीपर के रूप में प्रदर्शन

विकेटकीपर के रूप में, पंत ने आईपीएल में कुल 98 शिकार किए हैं. जिसमें 75 कैच लपके हैं और 23 स्टंपिंग की हैं, जो उनकी तेज रिफ्लेक्स और विकेट के पीछे की चुस्ती को दर्शाता है. पंत की मौजूदगी से लखनऊ सुपरजाएंट्स को बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता और आक्रामकता मिलेगी. उनकी विकेटकीपिंग से टीम को अतिरिक्त लाभ होता है, जिससे मैच के महत्वपूर्ण क्षणों में फर्क पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >