Dinesh Karthik Retirement: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, लिखा भावुक पोस्ट

Dinesh Karthik Retirement: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दो दशक तक देश के लिए खेलने के बाद शनिवार को अपने 39वें जन्मदिन पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की.

Dinesh Karthik Retirement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर से बाहर होने के बाद उनका संन्यास लेना तय था. लेकिन कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन पर आधिकारिक रूप से फैसला लिया.

नयी चुनौतियों के लिए तैयार: कार्तिक

कार्तिक ने ‘एक्स’ पर लिखा, काफी सोच विचार के बाद मैंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. मैं आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करता हूं और आगे आने वाली नयी चुनौतियों के लिए तैयार हूं.

ऐसा रहा दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर

तीनों प्रारूपों में भारत के लिए 180 मैच में प्रतिनिधित्व करते हुए कार्तिक ने एक शतक और 17 अर्धशतक से 3463 रन बनाये हैं. बतौर विकेटकीपर उन्होंने 172 खिलाड़ियों को आउट किया है. वह अंतिम बार भारत के लिए 2022 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले थे. वह देश के लिए राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नेतृत्व में भी खेल चुके हैं.

कार्तिक ने सभी को धन्यवाद कहा

कार्तिक ने लिखा, मैं अपने सभी कोच, कप्तानों, चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मेरी लंबी यात्रा का खुशगवार और आनंददायक बनाया. कार्तिक ने कहा, हमारे देश में लाखों खिलाड़ी खेलते हैं लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं क्योंकि मैं उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल रहा जो देश का प्रतिनिधित्व करते हैं. मैं भाग्यशाली हूं कि खेल प्रशसंकों तथा दोस्तों का प्यार पाने में सफल रहा.

कार्तिक का टेस्ट में अच्छा दौरा 2007 में इंग्लैंड का दौरा था

कार्तिक का टेस्ट में अच्छा दौरा 2007 में इंग्लैंड का दौरा था जिसमें उन्होंने वसीम जाफर के साथ पारी का आगाज किया था और तीन मैच में तीन अर्धशतक से 263 रन बनाये थे. इस साल के शुरू में उन्होंने बांग्लादेश में पहला टेस्ट शतक भी जमाया था जो उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एकमात्र सैकड़ा भी बन गया. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ निधास ट्राफी के फाइनल में सौम्य सरकार की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर देश को खिताब दिलाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >