‘बेबी एबी’ का सूर्यकुमार मोमेंट, फाफ डूप्लेसी का कैच लेकर दुनिया को किया हैरान, Video

Dewald Brevis: SA20 लीग में एमआई केपटाउन और जोहांसबर्ग सुपरकिंग्स के बीच चौथे मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार ���ैच लेकर फाफ डुप्लेसिस को आउट कर दिया. उनके कैच ने विश्वकप में सूर्यकुमार यादव के कैच की याद दिला दी है.

Dewald Brevis: SA20 लीग में एक के बाद एक जबरदस्त मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. चौके छक्के के साथ लाखों के ईनाम भी बंट रहे हैं. बीते दिन एक मैच में दर्शक ने कैच लपककर 90 लाख रुपये की राशि जीत ली. अब उसी रोमांच के स्तर को आगे बढ़ाते हुए MI केप टाउन के डेवाल्ड ब्रेविस ने शनिवार को वांडरर्स में एक जबरदस्त कैच लेकर सबको हैरान कर दिया है. बारिश से प्रभावित मुकाबले के दौरान जोबर्ग सुपरकिंग्स के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को आउट करने के लिए बाउंड्री पर एक शानदार कैच लेकर सूर्यकुमार के विश्वकप मैच की याद दिला दी है. 

दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही जोबर्ग की टीम के खिलाफ कैगिसो रबाडा आठवां ओवर लेकर आए. उनकी पहली ही गेंद पर डु प्लेसिस ने जोरदार छक्का लगाने का प्रयास किया. लेकिन “बेबी एबी” उपनाम से मशहूर ब्रेविस ने फिसलन भरे आउटफील्ड पर बाउंड्री लाइन पर ही गेंद को धर दबोचा. उन्होंने गेंद को बाउंड्री रोप से कुछ इंच की दूरी पर रोका, उसे हवा में फेंका और कैच पूरा करने के लिए वापस डाइव लगाई, जिससे दर्शक और खिलाड़ी आश्चर्यचकित रह गए. कैच को तीसरे अंपायर के पास रिव्यू के लिए भेजा गया. समीक्षा के बाद इसे क्लीन कैच माना गया. इस आश्चर्यजनक कैच का वीडियो वायरल है.

एमआई और सुपरकिंग्स के मैच का हाल

SA20 का चौथा मुकाबला जोहानिसबर्ग में एमआई केपटाउन और जोहांसबर्ग सुपरकिंग्स के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा. बारिश से बाधित इस लो-स्कोरिंग मैच में सुपरकिंग्स के कप्तान फाफ डुप्लेसिस की शानदार पारी और डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के आधार पर टीम को जीत हासिल हुई. एमआई केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की और 30 रन के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद जॉर्ज लिंडे ने मोर्चा संभालते हुए 48 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके साथ डेलानो पोटगीटर ने साझेदारी करते हुए 22 गेंदों पर 44 रन बनाए. दोनों के बीच 65 रनों की साझेदारी की बदौलत एमआई केपटाउन ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन बनाए.

डीएलएस नियम से सुपरकिंग्स को मिली जीत

बारिश के कारण जॉबर्ग सुपरकिंग्स को 19 ओवर में 136 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने शानदार पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 4 चौके शामिल थे. सुपर किंग्स ने 11.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए थे. इस समय लियुस डु प्लॉय 24 रन पर नाबाद थे और विहान ल्यूब बिना खाता खोले क्रीज पर थे. तभी तेज बारिश ने खेल रोक दिया. डीएलएस नियम के तहत आवश्यक रन से जॉबर्ग सुपर किंग्स 6 रन से आगे थी. बारिश रुकने को तैयार नहीं थी. इसके बाद अंपायरों ने सुपर किंग्स को विजेता घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >