BCCI New Secretary: कौन हैं जय शाह की जगह लेने वाले देवजीत सैकिया? बीसीसीआई के नए सचिव चुने गए

BCCI New Secretary: देवजीत सैकिया बीसीसीआई के नये सचिव बनाए गए हैं. इसकी जानकारी बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी.

BCCI New Secretary: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया, “देवजीत सैकिया बीसीसीआई के नए सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष चुने गए. जय शाह के पद छोड़ने के बाद सैकिया को अंतरिम सचिव का पद सौंपा गया था. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने संविधान में अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सैकिया को अंतरिम सचिव बनाया था.

कौंन हैं देवजीत सैकिया, जो जय शाह की लेंगे जगह

देवजीत सैकिया जय शाह की जगह लेंगे. शाह ने पिछले साल 1 दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभाला था. देवजीत सैकिया विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो असम के रहने वाले हैं. उन्होंने केवल 4 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 6 इनिंग में केवल 53 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 24 रन रहा है. उनके नाम केवल एक स्टंपिंग है. जबकि विकेट के पीछे 8 कैच लपके हैं.

यह भी पढ़ें: ‘भविष्य के कप्तान को पूरा समर्थन’, बीसीसीआई मीटिंग का बड़ा खुलासा, रोहित के जिम्मे टीम इंडिया बस इस दौरे तक 

आशीष शेलार की जगह लेंगे प्रभतेज सिंह भाटिया

प्रभतेज सिंह भाटिया आशीष शेलार की जगह लेंगे. महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शेलार ने कोषाध्यक्ष का पद छोड़ दिया था.

असम के मंत्री ने सैकिया को दी बधाई

असम के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल ने बीसीसीआई सचिव बनाए जाने पर सैकिया को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत लोन सैकिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई. यह वास्तव में असम और पूरे उत्तर पूर्व के लिए गर्व का क्षण है और मुझे विश्वास है कि सैकिया भारतीय क्रिकेट को वैश्विक मंच पर ऊंचा उठाएंगे और टीम इंडिया को हमारे देश के लिए और भी कई उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम बनाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >